कौन था MIG-23 जेट पर चढ़ने वाला छात्र? LPU हिंसा में सेना का अपमान करने वाला हिमाचल से अरेस्ट
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) फगवाड़ा में अफवाह के बाद हुई हिंसा के मामले में 28 लोगों को नामजद किया गया ...और पढ़ें

छात्र ने सेना का अपमान किया (फाइल फोटो)
HighLights
एलपीयू हिंसा मामले में 28 लोग नामजद
मिग-23 एयरक्राफ्ट पर चढ़ने वाला नाबालिग छात्र गिरफ्तार
अशोक मित्तल ने सेना के अपमान पर कड़ी कार्रवाई की मांग की
डिजिटल डेस्क, जालंधर। फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में अफवाह के बाद 26 सितंबर की रात को भड़की हिंसा के मामले में कुल 28 लोगों को नामजद किया गया है। इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
यह गिरफ्तार नाबालिग वही है जो एलपीयू के बाहर खड़े मिग-23 एयरक्राफ्ट के ऊपर खड़ा था। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में पीछे जलती हुई आग की लपटों के सामने उसका काला सा साया नजर आ रहा था।
कौन था यह छात्र?
MIG-23 पर चढ़ने वाला छात्र नाबालिग है। इस तस्वीर के कारण अब LPU के एक नाबालिग छात्र की गिरफ्तारी हुई है। हिंसा के समय छात्र को एयरक्राफ्ट के कॉकपिट के ठीक ऊपर खड़ा देखा जा सकता था।
गिरफ्तार नाबालिग उन नौ लोगों में शामिल है, जिन्हें पंजाब पुलिस ने तोड़फोड़, आगजनी, हाईवे जाम करने और पुलिस वाहनों को निशाना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
40 से 50 फीट ऊंचे फाइटर जेट और टैंक (जो 1971 की लड़ाई से जुड़े हैं) को सेना के सम्मान और युवाओं को प्रेरित करने के लिए लगाया गया था।
जानकारी के अनुसार, विमान पर चढ़े युवक के कपड़ों से पहचान हुई है कि वह यही नाबालिग था। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म रेडिट पर यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हास्टल में छात्रा से दुष्कर्म का मैसेज प्रसारित होने के बाद कैंपस में उपद्रव हुआ था। प्रदर्शनकारी छात्रों ने शनिवार देर रात को जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया था।
क्या बोले थे अशोक मित्तल?
LPU की ओर से इसकी कड़ी आलोचन की गई। हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में यूनिवर्सिटी के चांसलर और राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने कहा कि LPU के मुख्य गेट पर IAF के एयरक्राफ्ट और टैंक लगाए गए हैं। MiG-23 एयरक्राफ्ट मुझे एयर फोर्स ने दिया था।
विरोध प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति 40 फीट ऊंचे फाइटर जेट पर चढ़ गया और नाचने लगा। ये एयरक्राफ्ट और टैंक हमारी सेना के स्मारक हैं। यह सेना का अपमान है। यूनिवर्सिटी में आग लगा दी गई थी, लेकिन मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से सबसे अधिक दुखद घटना यही है। मैं इस पर सबसे कड़ी कार्रवाई की उम्मीद करता हूं। -अशोक मित्तल, राज्यसभा सांसद
फोटो में क्या था?
विरोध प्रदर्शन के दौरान एक छात्र को 40 से 50 फीट ऊंचे MiG-23 UM एयरक्राफ्ट के कॉकपिट के ठीक ऊपर खड़े देखा जा सकता था। यह एयरक्राफ्ट अपने खास नुकीले, शंक्वाकार मेटल नोज-कोन के लिए जाना जाता है। इसमें सिंगल-सीट MiG-23M फाइटर वेरिएंट में रेडियो-लोकेटर और रडार सिस्टम लगे होते हैं।
MiG-23, यानी मिकोयान-गुरेविच MiG-23, सोवियत संघ में मिकोयान-गुरेविच डिज़ाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किया गया एक सिंगल-इंजन वाला, सुपरसोनिक, वेरिएबल-स्वीप विंग फाइटर एयरक्राफ़्ट है। यह Su-17 'फ़टर' जैसे सोवियत एयरक्राफ्ट के साथ तीसरी पीढ़ी का जेट फाइटर है। यह बियॉन्ड-विज़ुअल-रेंज मिसाइलों से लैस होने वाले शुरुआती सोवियत फाइटर्स में से एक था।
