नगर कीर्तन में गूंजे 'बोले सो निहाल' के जयघोष
देव महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव को लेकर डेरा निर्मल संत पुरा लायलपुरी नकोदर रोड से नगर कीर्तन का आयोजन रविवार को हुआ।
जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री गुरु नानक देव महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव को लेकर डेरा निर्मल संत पुरा लायलपुरी नकोदर रोड से नगर कीर्तन का आयोजन रविवार को हुआ। शहर की समूह सिंह सभाएं, धार्मिक जत्थेबंदी, संत-महापुरुष, श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटीज व संगत के सहयोग से निकाले गए नगर कीर्तन की अगुवाई गुरु पांच प्यारों ने की। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में निकाले गए नगर कीर्तन के दौरान शहर के कई इलाके 'बोले सो निहाल' से गूंज उठे।
नगर कीर्तन डेरा निर्मल संत पुरा लायलपुरी नकोदर रोड से शुरू होकर श्री गुरु रविदास चौक, माता रानी चौक मॉडल हाउस, भगवान वाल्मीकि मंदिर, शहनाई पैलेस रोड, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अशोक नगर, गुरुद्वारा आदर्श नगर, जेपी नगर फलैटस, गुरुद्वारा गुरु अर्जुन देव जी बस्ती मिट्ठू, बस्ती बावा खेल, गुरुद्वारा शहीदां खोजेवाल, कपूरथला बाईपास, गुरुद्वारा मोहब्बत नगर, स्टेट गुरुद्वारा साहिब, फत्तू ढींगा से होता हुआ सुल्तानपुर लोधी को रवाना हुआ। इस दौरान कई जगह नगर कीर्तन का विभिन्न संस्थाओं ने लंगर लगाकर व पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। इस मौके पर संत रणजीत सिंह डेरा संत पुरा लायलपुरी नकोदर रोड, संत बाबा जसविदर सिंह बशीरपुरे वाले, मनजीत सिंह को जत्थेबंदियों व संस्थाओं ने सम्मानित किया। इस मौके पर निर्मल पंचायती अखाड़ा हरिद्वार से महंत ज्ञान देव सिंह, महामंडलेश्वर स्वामी शांतानंद, संत बाबा प्रितपाल सिंह मिट्ठा, संत ऋषि राज शास्त्री, बाबा पाला सिंह, बाबा त्रिलोचन सिंह, संत प्रीत हरि, पूर्व विधायक सर्बजीत सिंह मक्कड़, सिख तालमेल कमेटी से तेजिदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा, हरप्रीत सिंह नीटू, जिला अकाली जत्था के प्रधान जत्थेदार कुलवंत सिंह मनन, मेयर जगदीश राजा, जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा, अमरजीत सिंह किशनपुरा, गुरुदेव सिंह गोल्डी भाटिया, अमरप्रीत सिंह मोंटी, सरबजीत सिंह मक्कड़, शिअद मीडिया प्रभारी मनिदर सिंह गुंबर, हरभजन सिंह सैनी, गुरमेल सिंह, सतपाल सिंह सिद्दकी, दलजीत सिंह बेदी, गुरमीत सिंह बिट्टू, गुरप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, जत्थेदार बलविदर सिंह, मनदीप सिंह, जयदीप सिंह बाजवा, प्रीतम सिंह राजपाल, हैप्पी राजपाल, प्रिस, रमणीक सिंह, मक्खन सिंह, जसपाल सिंह, दमनजीत सिंह, मनजीत सिंह, सुरेंदर सिंह, बॉबी, जसवंत सिंह, भूपिदंरपाल सिंह खालसा, जत्थेदार इंदरजीत सिंह, जसबीर सिंह, हरजोत सिंह लक्की, मक्खन सिंह, बख्शीश सिंह, मनिदर सिंह सोनू, जत्थेदार ईशर सिंह, जितेंद्र सिंह खालसा, परमिदर सिंह डिपी, सिमरन सिंह, अमरजीत सिंह, मनजीत सिंह, जसवीर सिंह, जसविदर सिंह, इंदरजीत सिंह, परमिदर सिंह, हरदीप सिंह, भवनदीप सिंह, गुरविदर सिंह, गुरचरण सिंह टक्कर, जनप्रीत सिंह, रछपाल सिंह, इकबाल सिंह ढींढसा, हरजोत सिंह लक्की, ईशर सिंह, परमिदर सिंह डिम्पी, जतिदर सिंह खालसा, एडवोकेट सरबजीत सिंह राजपाल, गुरिदर सिंह मझैल, जतिदर सिंह मझैल, रणजीत सिंह, कुलजीत सिंह चावला, जगजीत सिंह,, अमरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह, महिदर सिंह, गुरजीत सिंह पोपली, मलकीयत सिंह व अन्य मौजूद थे।