Move to Jagran APP

हरित घर बनाकर बनें पर्यावरण प्रहरी : गोपाल आर्य

आज समय की जरूरत है कि हम पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर गंभीरता से विचार करें। अपने घरों को हरित घर बनाएं। इसके लिए सम्पूर्ण देश में अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि द्वारा बनाए गए संकल्पित प्रहरी इसके लिए काम करेंगे। देश के प्रत्येक जिले में 100 पर्यावरण प्रहरी बनाए जा रहे हैं जो पूरे देश में शपथ लेंगे। ये बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि के अखिल भारतीय प्रमुख गोपाल आर्य ने विद्या भारती पंजाब द्वारा पयार्वरण संरक्षण में हमारा योगदान शिविर पर अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर आयोजित एक वेबिनार में कही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:14 AM (IST)
हरित घर बनाकर बनें पर्यावरण प्रहरी : गोपाल आर्य
हरित घर बनाकर बनें पर्यावरण प्रहरी : गोपाल आर्य

जागरण संवाददाता, जालंधर : आज समय की जरूरत है कि हम पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर गंभीरता से विचार करें। अपने घरों को हरित घर बनाएं। इसके लिए संपूर्ण देश में अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि द्वारा बनाए गए संकल्पित प्रहरी इसके लिए काम करेंगे। देश के प्रत्येक जिले में 100 पर्यावरण प्रहरी बनाए जा रहे हैं जो पूरे देश में शपथ लेंगे। ये बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि के अखिल भारतीय प्रमुख गोपाल आर्य ने विद्या भारती पंजाब की ओर से 'पर्यावरण संरक्षण में हमारा योगदान' शिविर पर अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर आयोजित एक वेबिनार में कही।

loksabha election banner

वेबिनार में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोमप्रकाश ने कहा कि हमारे देश में पर्यावरण को शुरू से ही महत्व दिया गया है। वृक्षों, नदियों और अन्य प्राणियों की पूजा करने का हमारी संस्कृति में विधान है। हमारी संस्कृति की विशेषता है कि यहां जीवन व सृष्टि का संपूर्णता से विचार किया जाता है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ के भारतीय प्रतिनिधि विवेक सक्सेना (आइएफएस) ने कहा कि जीव मंडल आर्थिक और सामाजिक कल्याण को रेखांकित करता है। कोरोना महामारी प्रकृति से हमारा टूटा हुआ संबंध बताती है। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रांत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग और पर्यावरण विभाग ने भी भाग लिया। इस संपूर्ण वेबिनार का संचालन सामाजिक विचारक व चितक डॉ. संदीप मित्तल (एडीजीपी) ने किया। इस दौरान विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा भी मौजूद थे।

इस मौके पर राजेंद्र कुमार व हर्ष कुमार, भीखी से गगन पराशर, मानसा से जगदीप, तलवाड़ा से देसराज, पटियाला से प्रदीप और पठानकोट से विनोद शर्मा ने भाग लिया। सर्वहितकारी शिक्षा समिति के महामंत्री अशोक बब्बर ने सभी का आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.