Weather Update Jalandhar : जालंधर में ठंडी हवाओं के साथ हुई दिन की शुरुआत, पांच डिग्री बढ़ा तापमान
जालंधर में मंगलवार की सुबह ठंडी हवाओं के साथ हुई। ठंडक की वजह से लोगों ने हल्के गर्म कपड़े पहने और सैर करते दिखाई दिए। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे के दौरान धूप खिली रहेगी। जिससे तापमान भी यथावत बना रहेगा।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में मंगलवार की सुबह ठंडी हवाओं के साथ हुई। ठंडक की वजह से लोगों ने हल्के गर्म कपड़े पहने और सैर करते दिखाई दिए। पिछले दो दिनों से रोजाना आसमान में घने बादल छाए रहने व तेज हवाएं चलने के बाद हुई मुस्लाधार बारिश के बाद सप्ताह के दूसरे दिन भी धूप खिली रहेगी। इस कारण 24 घंटे के बीच ही अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वहीं न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते रात व तड़के को ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का एहसास भी होगा।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे के दौरान धूप खिली रहेगी। जिससे तापमान भी यथावत बना रहेगा। दरअसल, शनिवार व रविवार को आसमान में घने बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने व मुस्लाधार बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। अक्टूबर माह के मध्यांतर तक अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस चल रहा तापमान लुढ़ककर रविवार को 22 डिग्री सैल्सियस रह गया था।
इसी तरह सोमवार को दिन भर धूप खिली रहने के बाद पांच डिग्री इजाफे के साथ तापमान 27 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि, न्यूनतम तापमान कम होकर 14 डिग्री सैल्सियस रह गया है। जिससे तड़के व रात को ठंड बढ़ रही है। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा बताते है कि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। यह दौर आने वाले 24 घंटे के दौरान यथावत रहेगा।
यह भी पढ़ें- जालंधर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कपूरथला चौक पर पलटी, एक की दर्दनाक मौत; दो गंभीर