Weather Update: धूप निकलने के बाद भी शीतलहर जारी, शान-ए- पंजाब 1 घंटा 20 मिनट लेट
उम्मीद जताई जा रही है कि शान-ए-पंजाब करीब 220 बजे जालंधर सिटी स्टेशन पर पहुंचेगी। शताब्दी एक्सप्रेस करीब आधा घंटा लेट है।
जालंधर,जेएनएन। शहर में सोमवार सुबह घनी धुंध के बीच पंजाब रूट की कुछ ट्रेनें देरी से चल रही हैं। शान-ए- पंजाब करीब 1 घंटा 20 मिनट देरी से चल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रेन करीब 2:20 बजे जालंधर सिटी स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी तरह, शताब्दी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-12029) करीब आधा घंटा, अमृतसर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-11057) करीब सवा घंटा, टाटा-मुरी (गाड़ी संख्या-18101) करीब 3:30 घंटे, जम्मूतवी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-18309) करीब 3:30 घंटे, सचखंड एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-12716) करीब 4 घंटे, न्यू दिल्ली इंटरसिटी (गाड़ी संख्या-12460 करीब ढाई घंटे देरी से चल रही हैं।
धूप निकलने के बाद भी नहीं मिल रही राहत
रविवार को न्यूनतम चार डिग्री दर्ज किए जाने से दिन में धूप निकलने के बावजूद रात ठंडी रही है। रविवार की तरह सोमवार तड़के भी आसमान में घनी धुंध छाई रही। इसके बाद दोपहर को धूप खिली। सुबह और शाम अभी भी ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे धूप खिलेगी। मंगलवार को फिर से बादल छाएंगे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें