विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update Jalandhar : जालंधर में आज खिलेगी तेज धूप, तापमान में होगा मामूली इजाफा

By Vinay KumarEdited By:
Published: Sat, 27 Nov 2021 08:43 AM (IST)

Weather Update Jalandhar जालंधर में पिछले दो दिनों से पड़ रही धुंध के बीच वीकेंड पर इस बार दिन भर ...और पढ़ें

Weather Update Jalandhar जालंधर में आज दिनभर तेज धूप खिलेगी।
Weather Update Jalandhar जालंधर में आज दिनभर तेज धूप खिलेगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Weather Update Jalandhar जालंधर में पिछले दो दिनों से पड़ रही धुंध के बीच वीकेंड पर इस बार दिन भर तेज धूप खिली रहेगी। जिससे तापमान में मामूली इजाफा हो जाएगा। हालांकि लोगों फिलहाल ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। कारण, तड़के व रात के समय न्यूनतम तापमान की दर 10 डिग्री सेल्सियस तक ही रहेगी। इस दौरान ठिठुरन तो बढ़ेगी ही साथ ही धुंध की भी संभावना बनी रहेगी।

दरअसल, नवंबर माह के मध्यांतर से पहले न्यूनतम 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा तापमान लुढ़ककर इन दिनों 10 डिग्री सेल्सियस तक रह गया है। हालांकि बीते कुछ कुछ दिन पूर्व यह तापमान 8 डिग्री सेल्सियस भी रह चुका है। लेकिन इन दिनों दोपहर के समय खिल रही तेज धूप के चलते अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा हुआ है।

वीरवार को दिन भर अधिकतम तापमान 26 तथा न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि अगले सप्ताह की शुरुआत से ही तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस बीच न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रह जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में बढ़ रहा ठंड का प्रकोप मैदानी इलाकों पर असर डाल रहा है।