Weather Forecast Jalandhar: शहर में धुंध के साथ बढ़ी ठिठुरन, अगले सप्ताह और गिरेगा तापमान
Weather Forecast Jalandhar वीरवार को सीजन में पहली बार धुंध पड़ी। इस कारण ठिठुरन तो बढ़ ही गई साथ ही विजिबिलिटी भी कम हो गई। हालांकि दोपहर के समय खिली धूप के बीच अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू गया।
जागरण संवाददाता, जालंधर। वीरवार को सीजन में पहली बार धुंध पड़ी। इस कारण ठिठुरन तो बढ़ ही गई साथ ही विजिबिलिटी भी कम हो गई। हालांकि दोपहर के समय खिली धूप के बीच अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू गया। लेकिन धुंध के कारण तड़के घरों से निकलने वाले लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह के शुरुआत से लेकर ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा।
दरअसल, दीपावली के बाद से लेकर तापमान में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। नवंबर माह के मध्यांतर से पहले न्यूनतम 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा तापमान लुढ़ककर इन दिनों 10 डिग्री सेल्सियस तक रह गया है। हालांकि बीते कुछ कुछ दिन पूर्व यह तापमान 8 डिग्री सेल्सियस भी रह चुका है। लेकिन इन दिनों दोपहर के समय खिल रही तेज धूप के चलते अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। वीरवार को दिन भर अधिकतम तापमान 26 तथा न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना
इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि अगले सप्ताह की शुरुआत से ही तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस बीच न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रह जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में बढ़ रहा ठंड का प्रकोप मैदानी इलाकों पर असर डाल रहा है। हालांकि अगले महीने से अगर माैसम में बदलाव हाेता है ताे लाेगाें काे काफी राहत मिलने के आसार है। दीवाली के बाद से बारिश नहीं हाेने के कारण माैसमी बीमारियां भी लगातार बढ़ रही है।