Move to Jagran APP

बारिश से गिरा पारा, 15 साल का रिकॉर्ड टूटा, जानें क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पंजाब में मौसम का मिजाज बदल गया। बठिंडा लुधियाना फरीदकोट गुरदासपुर अमृतसर फिरोजपुर व जालंधर सहित कई जिलों में दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 17 May 2019 08:53 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 08:41 AM (IST)
बारिश से गिरा पारा, 15 साल का रिकॉर्ड टूटा, जानें क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
बारिश से गिरा पारा, 15 साल का रिकॉर्ड टूटा, जानें क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

जेएनएन, जालंधर। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पंजाब में मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह पांच बजे से ही तेज हवाएं चलने लगीं। बठिंडा, लुधियाना, फरीदकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर व जालंधर सहित कई जिलों में दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली वहीं अधिकतम तापमान में 12 और न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।

loksabha election banner

लुधियाना में मई माह में अधिकतम तापमान में गिरावट का 15 साल का रिकॉर्ड टूट गया। शुक्रवार को 15 साल में पहली बार मई के तीसरे सप्ताह में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 11 डिग्री सेल्यिस कम रहा। इससे पहले लुधियाना में 2004 में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया था। अमृतसर में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक 12 डिग्री सेल्सयस तक गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर की भगतांवाला मंडी में खुली में पड़ीं सवा दो लाख गेहूं की बोरियां बारिश से भीग गईं। अन्य कई जिलों की मंडियों में भी गेहूं भीगने से काफी नुकसान हुआ।

बारिश से घर की छत गिरी, बच्चे की मौत

फरीदकोट में शुक्रवार सुबह बारिश के कारण बाजीगर बस्ती में एक घर की छत गिरने से 7 वर्षीय रिशब पुत्र वरिन्द्र कुमार की मौत हो गई। यहां शुक्रवार को लगातार दो घंटे की बारिश होती रही।

शहर-अधिकतम तापमान

अमृतसर--28.0

जालंधर--30.8

लुधियाना--27.9

बठिंडा--28.7

पटियाला-31.0

फिरोजपुर-28.5

कहां कितनी बारिश

बठिंडा : 18 मिमी

लुधियाना : 9.7 मिमी

फरीदकोट: 1.8 मिमी

गुरदासपुर : 1.1 मिमी

मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अुनसार शनिवार को भी बादल छाएं रहेंगे और बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद 21 से 23 मई तक फिर से बादल छाएंगे और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

इस बार कमजोर रह सकता है मानसून

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की मौसम विशेषज्ञ डॉ. केके गिल के अनुसार अगर तापमान नहीं बढ़ेगा, तो इस बार मानसून कमजोर रहेगा। मानसून के आने में देरी भी हो सकती है। अभी तक जिस तरह से मौसम का मिजाज चल रहा है, उसके मुताबिक मानसून आने में पांच या छह दिन की देरी कर सकता है।  

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.