Move to Jagran APP

सर्दियों में जालंधर की महिलाओं की पहली पसंद बन रही वुलन कुर्ती, ठंड से बचाव के साथ ही मिल रहा स्टाइलिश लुक

लड़कियों की यही कोशिश रहती है कि वो खुद को एक आकर्षित और स्टाइलिश लुक दे सके ताकि लोगों का ध्यान उनकी तरफ आकर्षित हो। वुलन की कुर्तियों पर किया गया हैंड वर्क महिलाओं को काफी भा रहा है।

By Rohit KumarEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 02:29 PM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 02:29 PM (IST)
सर्दियों में जालंधर की महिलाओं की पहली पसंद बन रही वुलन कुर्ती, ठंड से बचाव के साथ ही मिल रहा स्टाइलिश लुक
हर वर्ग की लड़कियां इन कुर्ती को तवज्जो दे रही हैं।

जालंधर, प्रियंका सिंह। सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है और अब लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। जैसे-जैसे ठंड आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कपड़ों के स्टाइल भी बदलने लगे है। यहां तक कि बाजार भी अब नए डिजाइन के गर्म कपड़ों से सज चुका है। नवंबर का महीना चल रहा है और इन दिनों लड़कियां स्टाइलिश कुर्ती को पहनना पसंद कर रही है। वुलन से तैयार हुए नए डिजाइन के कुर्ती का चलन इन दिनों खूब देखने को मिल रहा है। मौसम चाहे कोई भी हो लेकिन लड़कियों की यही कोशिश रहती है कि वो खुद को एक आकर्षित और स्टाइलिश लुक दे सके, ताकि लोगों का ध्यान उनकी तरफ आकर्षित हो।

loksabha election banner

वुलन की कुर्तियों पर किया गया हैंड वर्क महिलाओं को काफी भा रहा है। यह इतने गर्म होते हैं कि इस पर कोई स्वेटर या जैकेट पहने की जरूरत नहीं पड़ती। हर वर्ग की लड़कियां इन कुर्ती को तवज्जो दे रही हैं। कैंपस में, कालेज में व दफ्तरों में महिलाएं यह कुर्ती पहन कर जा रही हैं। यह उन्हें स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ ठंड से बचाने का काम भी करते हैं।

लड़कियों में वुलन कुर्ती की बढ़ी डिमांड

फैशन डिजाइनर अमन प्रीत ने बताया कि ठंड शुरू होते ही महिलाएं डिजाइनिंग कपड़ों की तलाश में बाजार में निकलती हैं। उसी के मद्देनजर ही लड़कियों में वुलन कुर्ती की डिमांड बहुत देखने को मिल रही है। इन दिनों हमारे पास विभिन्न वर्ग की महिलाएं गर्म कुर्ती की ही मांग कर रहे हैं। इनकी कीमत लगभग 500 से शुरू होकर हजार तक की है। हमारे पास विभिन्न कलर में डिजाइनिंग वुलन के कुर्ती मौजूद हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.