विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फगवाड़ा गेट पर परांठे बेचने वाली बेबे का निधन, पिछले साल इंटरनेट मीडिया पर हुई थी वीडियो वायरल

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Sun, 30 May 2021 05:55 PM (IST)

पिछले साल एक्टर दिलजीत दोसांझ की ओर से ट्विटर पर वीडियो वायरल करने के बाद सुर्खियों में आई फगवाड़ा गेट ...और पढ़ें

फगवाड़ा गेट पर परांठा बेचने वाली इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बाद सुर्खियों में आई थी।
फगवाड़ा गेट पर परांठा बेचने वाली इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बाद सुर्खियों में आई थी।

जालंधर, जेएनएन। पिछले साल एक्टर दिलजीत दोसांझ की ओर से वीडियो वायरल करने के बाद सुर्खियों में आई फगवाड़ा गेट पर परांठे बेचने वाली बेबे का रविवार को निधन हो गया। वह करीब 71 वर्ष की थी। उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। बता दें कि पिछले साल जिला प्रशासन ने वीडियो सुर्खियों में आने के बाद बेबे के लिए डेढ़ लाख रुपये जारी किए थे। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीष गुलाटी ने भी बेबे से मिलकर जिला प्रशासन को मदद करने के लिए कहा था। 

मनीषा गुलाटी के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने पहले 7 नवंबर तथा फिर 10 नवंबर, 2020 को 50000 और 100000 रुपये का चेक उनके घर जा कर दिया था। वह रात 10:30 बजे से फगवाड़ा गेट में पराठे बेचने के लिए आती थी। उन्हें कोरोना लॉकडाउन के चलते काम बंद पड़ा था।