जालंधर कैंट BSF हेडक्वार्टर में विजिलेंस अवेयरनेस वीक की शुरुआत, डीआईजी ने दिलाई शपथ
विजिलेंस अवेयरनेस वीक की शुरुआत करते हुए डीआईजी प्रतुल गौतम ने सभी अफसरों व जवानों आदि को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि विजिलेंस अवेयरनेस वीक मनाने का मुख्य मकसद भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता लाना है और इसके लिए अलग-अलग कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे।
जालंधर, जेएनएन। जालंधर कैंट स्थित बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के हेडक्वार्टर में विजिलेंस अवेयरनेस वीक की शुरुआत की गई। जिसमें बीएसएफ की सभी यूनिट, सेक्टरों और दूसरे संस्थानों ने हिस्सा लिया। यह वीक 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक मनाया जा रहा है।
इस दौरान बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के डीआईजी प्रतुल गौतम ने सभी अफसरों व जवानों आदि को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि विजिलेंस अवेयरनेस वीक मनाने का मुख्य मकसद भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता लाना है और इसके लिए अलग-अलग कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे।
विजिलेंस अवेयरनेस वीक-2020 के दौरान बीएसएफ हेडक्वार्टर में प्रमुख जगहों पर भ्रष्टाचार के बारे में जागरूक करते बैनर, पोस्टर और स्लोगन दिखाई जाएंगे। इसके अलावा सार्थक भारत-समृद्ध भारत पर निबंध कंपटीशन, डिबेट और लेक्चर कराए जाएंगे। इसके साथ ही बीएसएफ के अधिकारियों व जवानों को सेंट्रल विजिलेंस कमीशन की वेबसाइट पर इंटीग्रिटी प्लेज लेने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।
भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत करें लोग : विजिलेंस ब्यूरो
इस दौरान राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने भी विजिलेंस अवेयरनेस वीक के मद्देनजर लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करना शुरू किया है विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज के अध्यक्ष थे बलजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि लोग भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत टोल फ्री नंबर 1800 1800 1000 या ईमेल आईडी complaint2VB@punjab.gov.in पर कर सकते हैं
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें