Jalandhar Today 22nd November 2021: लोगों को आज फिर से लगाई जाएगी वैक्सीन, जानें और क्या है खास
Jalandhar Today 22nd November 2021 लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए रविवार को सरकारी तथा निजी स्तर पर कोई भी कैंप नहीं लगाया गया था। वहीं सोमवार को फिर से लोगों को वैक्सीन कैंप लगाने के लिए सिविल अस्पताल में सुबह 9 बजे से शुरुआत की जाएगी।
जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 22nd November 2021 : जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार , 30 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।
लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए रविवार को सरकारी तथा निजी स्तर पर कोई भी कैंप नहीं लगाया गया था। वहीं सोमवार को फिर से लोगों को वैक्सीन कैंप लगाने के लिए सिविल अस्पताल में सुबह 9 बजे से शुरुआत की जाएगी। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में भी सुबह 9 बजे वैक्सीन कैंप लगाया जाएगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर भी जागरूक किया जाएगा।
हिंदू संगठनों की बैठक में लिए जाएंगे अहम फैसले
हिंदू संगठनों की संयुक्त बैठक सोमवार को सुबह 11बजे बाजार चौक सूदां स्थित शिवसेना कार्यालय में होगी। इस दौरान कई अहम फैसले लिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि हिंदू संगठनों की तरफ से 200000 लोगों को त्रिशूल धारण करने को लेकर भी बैठक में रूपरेखा तैयार की जाएगी।
-आर्य समाज मंदिर में होगा हवन यज्ञ
आर्य समाज मंदिर मॉडल टाउन में जारी वार्षिक समारोह के दौरान सोमवार को सुबह 8 बजे हवन यज्ञ करवाया जाएगा। इसके उपरांत भजन गायक प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे। आयाेजन काे लेकर लाेगाें में उत्साह पाया जा रहा है।
कीर्तन दरबार
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर शहर के गुरु घरों में निरंतर समागम किए जा रहे हैं। इस क्रम में गुरुद्वारा सचखंड गुलाब देवी रोड में कीर्तन दरबार का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा। जिसमें रागी जत्थे के सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा।
- मेडिकल कैंप
रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट की तरफ से न्यू रूबी अस्पताल में फ्री मेडिकल कैंप के दूसरे दिन हार्ट संबंधी रोगों की जांच की जाएगी। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को फ्री दवाइयां भी दी जाएंगी।