Move to Jagran APP

Jalandhar Today 23th September 2021 : सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन कैंप सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज

जालंधर में सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 9 बजे शुरू होगा। जिसमें लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने के बारे में बताया जाएगा। वहीं सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में भी वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे शुरू होगा।

By Vinay KumarEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 07:19 AM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 07:19 AM (IST)
Jalandhar Today 23th September 2021 : सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन कैंप सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
जालंधर में सिविल अस्पताल में वैक्सीनेश कैंप का आयोजन सबुह 9 बजे होगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज  वीरवार, 23 सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है

prime article banner

शहर में गूंजेंगे मां बगलामुखी के जयघोष

वीरवार को विभिन्न संस्थाओं की तरफ से मां बगलामुखी हवन यज्ञ करवाए जाएंगे। इस क्रम में मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 7 बजे होगा। जिसमें जिले भर से श्रद्धालु यज्ञ में आहुतियां देंगे। इसी तरह प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में भी मां बगलामुखी हवन यज्ञ करवाया जाएगा। जिसमें चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है।

वैक्सीन कैंप

सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 9 बजे शुरू होगा। जिसमें लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने के बारे में बताया जाएगा। सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे शुरू होगा।

बैठक

महेंद्रू बाहरी बिरादरी की बैठक दोपहर 2  बजे श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ मंदिर में होगी। इस दौरान बिरादरी द्वारा किए जा रहे धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

चढ़ावे की गिनती

हाल ही में संपन्न हुए श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले के दौरान हुए चढ़ावे की गिनती दोपहर 1 बजे से की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होने वाली चढ़ावे की गिनती के दौरान श्री सिद्ध बाबा सोडल मंदिर ट्रस्ट तथा चड्ढा बिरादरी के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।

वाईपीएल मैच

श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल की तरफ से डेविएट में आईपीएल मैच का आयोजन शाम 7 बजे से होगा।

उपकार नगर में मनाया विश्व शांति दिवस

शहीद अजीत सिंह नौजवान सोसायटी द्वारा संचालित नेशनल चाइल्ड लेबर स्कूल उपकार नगर में विश्व शांति दिवस मनाया गया। प्रधान दीपक महेंद्रू ने कहा कि आज पूरा विश्व आतंकवाद, दहशतगर्दी का शिकार हो रहा है। हम सब को इसका डट कर मुकाबला करना चाहिए। आपसी भाईचारा, शांति बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। बिना शांति, अमन के कोई देश व समाज उन्नति नहीं कर सकता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.