यूनाइटेड सिख संस्था ने किसानों को बांटी यूरिया खाद
यूनाइटेड सिख संस्था की ओर से चलाए जा रहे राहत प्रोजेक्ट के तहत 2500 किसानों को 11 हजार बोरियां यूरिया खाद बांटी गई।
संवाद सूत्र, लोहियां : यूनाइटेड सिख संस्था की ओर से चलाए जा रहे राहत प्रोजेक्ट के तहत 2500 किसानों को 11 हजार बोरियां यूरिया खाद बांटी गई।
बलजीत सिंह जौहल डायरेक्टर यूएसए एवं इंचार्ज जसमीत सिंह फरीदाबाद ने बताया कि संस्था के वालंटियर परमिदर सिंह एवं गुरबख्श सिंह ने महिराजवाला के सरपंच कुलवंत सिंह के सहयोग से जालंधर एवं कपूरथला के गांव का निरीक्षण कर तहस-नहस हुई फसल की लिस्ट बनवाई। इसके बाद किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से एक बोरी यूरिया खाद बांटी गई।
इस मौके पर हंसराज कलाकार, गुरप्रीत सिंह घुग्गी, गीतकार जगदेव मान, परमिदर सिंह फरीदाबाद, हरविदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जीवन सिंह, डॉक्टर जगजीत सिंह जज, आर्किटेक्ट सुखबीर सिंह तलवाड़, बलविदर सिंह बिदर, भूपिदर सिंह थिद, डॉक्टर हरनेक सिंह समेत और भी सेवादार हाजिर थे।