विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में रायपुर-रसूलपुर के पास नहर से फिर मिला महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

By Vinay KumarEdited By:
Published: Tue, 03 Aug 2021 10:34 AM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 01:45 PM (IST)

जालंधर में रायपुर-रसूलपुर के नजदीक बिस्त दोआब नहर के किनारे से अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। थाना मकसूदां ...और पढ़ें

जालंधर के रायपुर-रसूलपुर में पुलिस जांच करती हुई।
जालंधर के रायपुर-रसूलपुर में पुलिस जांच करती हुई।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में रायपुर-रसूलपुर के नजदीक बिस्त दोआब नहर के किनारे से अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। थाना मकसूदां के एएसआइ मनजीत सिंह व एएसआइ निर्मल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पहचान करवाने के लिए पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार सुबह सैर कर रहे लोगों की नजर नहर में पड़े शव पर पड़ी। लोगों ने इसकी तुरंत फोन पर पुलिस को जानकारी दी। सूचना के करीब एक घंटे की देरी से पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को बाहर निकाल कर मामले की जांच शुरू दी है। घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई है।

बता दें कि बीते दिनों घटनास्थल के कुछ दूरी पर नहर में से युवती की लाश मिली थी। इस मामले का खुलासा भी अभी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। बीते दिनों नहर से मिली युवती की लाश के मामले को सुलझा पाती की इससे पहले उसी इलाके में से एक और लाश मिलने से पुलिस के माथे पर बल पड़ता दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची युवती की शिनाख्त के लिए जुटी हुई है। युवती की शिनाख्त करवाई जा रही है।

बता दें कि बीते 15 जुलाई को सुबह रायपुर बल्लां इलाके में एक युवती की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई व बाद में उसका शव नहर में फेंक दिया गया था। पुलिस ने मौके से 7.65 बोर का एक खोल भी बरामद किया था। मृतका के पास से ऐसा कोई भी दस्तावेज बरामद नहीं हो सका था जिससे उसकी पहचान हो सके। युवती की बाईं आंख पर गोली लगी हुई है।

यह भी पढ़ें- Tokyo Olympics 2020 : भारतीय टीम सेमीफाइनल में हारी, जालंधर के मनदीप सिंह का गोल भी नहीं जिता पाया