केएमवी में 120 सफाई सेवकों को बांटी वर्दियां
यह प्रोजेक्ट निगम प्रशासन और केएमवी की तरफ से स्वच्छ सशक्त भारत कार्यक्रम के तहत किया गया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : केएमवी में पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइनिग एंड मर्चेनडाइजिग की छात्राओं द्वारा तैयार की गई वर्दियां सफाई कर्मचारियों को बांटी गई। यह प्रोजेक्ट निगम प्रशासन और केएमवी की तरफ से स्वच्छ सशक्त भारत कार्यक्रम के तहत किया गया।
इसके लिए शहर में स्थापित आठ डंप एरिया में छात्राओं ने 120 कर्मचारियों के नाप लिया था। इसके आधार पर वर्दियों के जरिए अलग पहचान दिलाने वाली जैकेट भी दी गई।
इस दौरान निगम कमिश्नर दीपर्वा लाकड़ा, सहायक कमिश्नर आशिका जैन विशेष तौर पर पहुंचे, जिनका स्वागत प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने किया। निगम कमिश्नर ने छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की। प्रोग्राम में फैशन डिजाइनिग की अध्यक्ष हरप्रीत, एनएसएस यूनिट की आशिमा साहनी का बेहतर योगदान रहा। निगम कमिश्नर ने सभी को सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।