किड्स शो में नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा, भारत माता और सैनिक बनकर जीता सबका दिल
उड़ान द वे ऑफ लाइफ प्ले स्कूल में किड्स शो का आयोजन करवाया गया। इसमें शहर भर से आए पेरेंट्स ने अपने बच्चों की रजिस्ट्रेशन करवाई।
By Edited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 09:50 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 09:50 PM (IST)
जालंधर : उड़ान द वे ऑफ लाइफ प्ले स्कूल में किड्स शो करवाया गया। इस शो में शहर भर से पहुंचे पेरेंट्स ने अपने बच्चों की रजिस्ट्रेशन करवाई। सबसे पहले फैंसी ड्रेस में बच्चों ने मॉडलिंग की। बच्चों ने भारत माता, सोल्जर, मैगी नूडल्स, से नो टू प्लास्टिक, परी, पंजाबन बन कर क्यूनेस से सबको प्रभावित किया। फैंसी ड्रेस में ढाई साल तक के बच्चों ने भाग लिया।
वहीं, ढाई साल से पांच साल तक के बच्चों ने कलरिंग की। तीन से पांच साल के बच्चों ने परियों की कहानी, ग्रीन वेजिटेबल्स, फूट्स, एनिमल्स से संबंधित राइम्स सुनाई। अंत में मॉडलिंग कर नन्हें बच्चों ने सबका मन मोह लिया। गोगल्स, बोतल, बुक, चरखा, इंडिया का मैप प्रॉप्स के साथ तीन से पांच साल तक के बच्चों ने रैंप वॉक की। एमडी आरती और स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने गेस्ट और जज का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य मेहमान अश्वनी और सतनाम कुमार रहे। जज की भूमिका सुरप्रीत मलिक, रितु बत्रा, प्रीति सभ्रवाल तथा भानू सेठ ने निभाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें