चोरी के सामान सहित दो काबू
बिलगां पुलिस ने चोरी के सामान सहित दो लोगों को काबू किया है।
संवाद सूत्र, बिलगां : बिलगां पुलिस ने चोरी के सामान सहित दो लोगों को काबू किया है। सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह पड्डा ने बताया कि एसआइ दलजीत कुमार पुलिस बल के साथ तल्वन साइड पर गश्त कर रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने राजोवाल रोड पर नाकाबंदी कर एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रुकने का इशारा किया। इस पर एक युवक भाग गया और दो लोगों को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपित हरकरनपाल सिंह उर्फ हैप्पी बाबा, जसकरन उर्फ राजू हैं। आरोपितों से एक लैपटॉप, एक एलसीडी व एक डिब्बा बंद मोबाइल फोन तथा गैस सिलेंडर बरामद किया है।
हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस
जासं, जालंधर : थाना आठ की पुलिस पर हमले के आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगा है। पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में शिव नगर के नीरज सिंह ने बताया कि दस दिन पहले उस पर कुछ लोगों ने हमला कर साढ़े तीन हजार रुपये छीन लिए थे। इस मामले में थाना आठ में बलविदर, उमेश पटेल, रितेश पटेल, दरभंगा सिंह व अली हसन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई। वह कई बार थाने में जाकर एसएचओ से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नीरज ने आरोप लगाया कि पुलिस राजनीतिक दबाव में है और आरोपितों के राजनीतिक लिक की वजह से उन्हें नहीं पकड़ा जा रहा। आरोपित उसे दोबारा कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। कैंट व रामामंडी में काटे 50 से अधिक चालान
संवाद सहयोगी, जालंधर छावनी : कैंट व रामामंडी पुलिस ने बुधवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले करीब 50 लोगों के चालान काटे। इनमें अधिकतर चालान मास्क ना पहनने के कारण थे। कैंट थाना के प्रभारी रामपाल ने कहा कि जनता को जागरूक भी किया जा रहा है और चालान भी काटे जा रहे हैं। थाना रामामंडी के एएसआइ जसवीर सिंह के मुताबिक जनता का जागरूक होना बेहद जरूरी है। लोग इस बीमारी को हलके में ले रहे हैं। इसलिए उनका चालान काटे जा रहे हैं।