रंजिश में महिलाओं के झगड़े में भिड़े दो पक्ष, आधा दर्जन लोग घायल
शिवनगर में पुरानी रंजिश में एक पक्ष ने दूसरे पर तेज धार हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जालंधर, जेएनएन। शनिवार देर रात महिलाओं के झगड़े में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। झगड़े में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिवनगर निवासी राजन ने बताया कि उसके पिता बद्रीनाथ अपने भाई तेजजहा को मिलने के लिए गए थे। वहां पर कुछ महिलाएं आपस में झगड़ा कर रही थीं। उनके पिता और उनके चाचा के पड़ोसी गरीबनाथ और उनके बेटे विशाल ने आपस में समझौता करवाने का प्रयास किया। इस दौरान झगड़ा करने वाली महिलाओं के घरवालों ने उनके परिवार पर हमला कर घायल कर दिया। उनके पास तेज धार हथियार भी थे। आरोप था कि इस दौरान पीसीआर वाले वहां पहुंच गए थे लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
जालंधरः शिवनगर में शनिवार देर रात झगड़े में घायल हुए दोनों पक्षों के लोग।
उधर, दूसरे पक्ष के घायल वीणा पत्नी विजय कुमार, नीलम पत्नी अमर कुमार, अमर कुमार, करण और अभिषेक ने बताया कि कुछ दिन पहले पड़ोसियों से उनका विवाद मकसूदां मंडी में हुआ था। बाद में समझौता हो गया था लेकिन उसी रंजिश के चलते रात को उक्त लोगों ने मिलकर तेजधार हथियारों से हमला कर सभी को घायल कर दिया। दोनों पक्षों की तरफ से थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस को सूचित किया। दोनों पक्षों के बयान लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें