विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और गाड़ी की टक्कर में दो लोगों की मौत

Published: Thu, 29 Oct 2026 03:20 PM (IST)

जालंधर के गोराया शहर के पास नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात गाड़ी और ऑटो की ...और पढ़ें

जालंधर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा (जागरण फोटो)

जालंधर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा (जागरण फोटो)

HighLights

  1. गोराया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

  2. ऑटो और अज्ञात गाड़ी की जोरदार टक्कर हुई।

  3. हादसे में दो की मौत, कई मजदूर घायल।

जागरण संवाददाता, जालंधर। गोराया शहर के पास नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दौरान एक अज्ञात गाड़ी और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस बारे में जानकारी देते हुए रोड सेफ्टी फोर्स के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें किसी राहगीर से सूचना मिली थी कि गोराया शहर के पास नेशनल हाईवे पर एक ऑटो की किसी अज्ञात गाड़ी से टक्कर हो गई है। सूचना मिलने के बाद रोड सेफ्टी फोर्स की एक टीम मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि ऑटो में करीब 10 से 12 मजदूर सवार थे, जो लुधियाना से जालंधर काम के लिए जा रहे थे। हादसे के दौरान ऑटो में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए फिल्लौर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल फिल्लौर के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।