जालंधर-अमृतसर हाईवे पर पलटा धान की बोरियों से लदा ट्रक, लगा लंबा जाम Jalandhar News
गनीमत रही कि इस हादसे की चपेट में कोई नहीं आया। ट्रक फ्लाईओवर के अधिक किनारे में भी नहीं था अन्यथा वह नीचे भी गिर सकता था।
जालंधर, जेएनएन। देर रात जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय मार्ग में फोकल प्वाइंट फ्लाईओवर के ऊपर धान की बोरियों से भरा ट्रक पलट गया। इस वजह से शुक्रवार सुबह हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटना की जानकारी देते हुए ट्रक चालक प्रीतम सिंह ने बताया कि वह डेरा बाबा नानक से खन्ना की तरफ जा रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर के ऊपर अचानक पिछले टायर पंचर होने के चलते ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे की चपेट में कोई नहीं आया। ट्रक फ्लाईओवर के अधिक किनारे में भी नहीं था अन्यथा वह नीचे भी गिर सकता था। थाना आठ की पुलिस रात मौके पर पहुंची और सेफ्टी कोर्न लगाए। शुक्रवार सुबह क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे लगाया और यातायात सुचारू किया गया।
बेटी के घर दूध देने जा रही वृद्धा आई ट्रक की चपेट में
जल्लोवाल आबादी में बेटी के घर पर सुबह साढ़े आठ बजे के करीब दूध देने के जा रही 80 वर्षीया वृद्धा की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मरने वाली की पहचान तिलक नगर निवासी सुरजीत कौर के रूप में हुई है। थाना भार्गव कैंप के एएसआइ अजय कुमार ने बताया कि सुरजीत कौर जल्लोवाल आबादी में रहने वाली अपनी बेटी को दूध देने के लिए जा रही थी। इसी बीच वह एक ट्रक से टकराकर गिर गई और ट्रक का टायर उसके ऊपर से निकल गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें