मॉडल हाउस के पास सुबह सैर कर रहे व्यक्ति को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौके पर मौत
जनक राज के बेटे सुरेंद्र ने बताया कि उसके पिता हैंड टूल फैक्ट्री में काम करते थे। वह रोज सुबह घर से सैर करने के लिए निकलते थे।
जालंधर, जेेएनएन। शहर में सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। रविवार सुबह मॉडल हाउस के पास सैर कर रहे एक व्यक्ति को ट्रैक्टर ट्राली चालक ने कुचल दिया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भार्गव कैंप निवासी जनक राज के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जनक राज के बेटे सुरेंद्र ने बताया कि उसके पिता हैंड टूल फैक्ट्री में काम करते थे। वह रोज सुबह घर से सैर करने के लिए निकलते थे। रविवार सुबह सैर करने के लिए निकले लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आए। करीब नौ बजे तीन लोग उनके घर पर आए और बताया कि किसी का एक्सीडेंट हो गया है। जब उन्होंने पहचान बताई तो पता चला कि उनके पिता का एक्सीडेंट हुआ है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनकी मौत हो चुकी थी।
जालंधरः हैंड टूल फैक्ट्री में काम करने वाला जनक राज रविवार सुबह रोज की तरह घर से सैर करने के लिए निकला था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया।
सुरेंद्र ने पुलिस से पिता की मौत के जिम्मेदार आरोपित चालक को गिरफ्तार करने की मांग की है। इधर, थाना भार्गव कैंप के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है और उसके ड्राइवर की तलाश की जा रही है। जल्द उसे दबोच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें