Move to Jagran APP

Top Jalandhar News of the day, 20th July 2019 पूर्व मेयर महे भाजपा में शामिल, बैंक मैनेजर को घर बुलाकर लूटा, अब दोपहर में नहीं होगी पानी की सप्लाई

जालंधर के पूर्व मेयर सुरिंदर महे भाजपा में शामिल हुए। महिला ने घर बुलाकर बैंक मैनेजर को फंसाया और 7.10 लाख खाते से निकलवाए और दोपहर में पानी सप्लाई अब बंद।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 05:51 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 05:51 PM (IST)
Top Jalandhar News of the day, 20th July 2019 पूर्व मेयर महे भाजपा में शामिल, बैंक मैनेजर को घर बुलाकर लूटा, अब दोपहर में नहीं होगी पानी की सप्लाई
Top Jalandhar News of the day, 20th July 2019 पूर्व मेयर महे भाजपा में शामिल, बैंक मैनेजर को घर बुलाकर लूटा, अब दोपहर में नहीं होगी पानी की सप्लाई

जालंधर, जेएनएन। Top Jalandhar News of the day, 20th July 2019 पूर्व मेयर सुरिंदर महे और पूर्व आईएएस अधिकारी स्वर्ण सिंह शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। महे विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में थे। न्यू पृथ्वी नगर में एक महिला ने होम लोन लेने के बहाने घर पर बुलाया और फिर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दे उसके खाते से 7.10 रुपये निकलवा लिए। वहीं, नगर निगम ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण की सिफारिश पर दिन में पानी सप्लाई बंद करने का निर्णय लिया है।

loksabha election banner

पूर्व मेयर महे भाजपा में शामिल

भारतीय जनता पार्टी को शनिवार को शहर में बड़ी सफलता मिली। पूर्व मेयर सुरिंदर महे कांग्रेस छोड़ भगवा चोला धारण कर लिया। उनके साथ पूर्व आईएएस अधिकारी स्वर्ण सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। दोनों के पार्टी में शामिल होने के मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश मौजूद थे। सुरिंदर महे वर्ष 2002-07 के बीच कांग्रेस की तरफ से मेयर रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में सुशील रिंकू को टिकट दिए जाने पर नाराज होकर जालंधर वेस्ट क्षेत्र से आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था।

बैंक मैनेजर को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे सात लाख हड़पे

न्यू पृथ्वी नगर में एक महिला ने पहले बैंक मैनेजर को फोन पर बातों में फंसाकर घर बुलाया और दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर 7.10 लाख रुपये बैंक खाते से निकलवा लिए। मामले में एक कांग्रेस नेता, उसकी पत्नी और ब्यूटी पार्लर संचालिका का नाम भी सामने आया है। पंजाब एंड सिंध बैंक ढिलवां रोड के ब्रांच मैनेजर सुशील कुमार वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला और कांग्रेस नेता की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी की तलाश में छापामारी की जा रही है।

NGT के सुझाव पर दोपहर में पानी की सप्लाई बंद

नगर निगम ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के मद्देनजर पानी बचाने के लिए दोपहर में पानी की सप्लाई बंद करने का निर्णय लिया है। सिर्फ उन्हीं मोहल्लों में दोपहर में सप्लाई की जा रही है, जहां पानी की किल्लत है। बता दें कि जालंधर में पानी की बर्बादी आधे से भी ज्यादा है। शहर में वर्तमान में 550 ट्यूबवेलों से रोजाना 290 MLD (मिलियन लीटर पर डे) पानी की सप्लाई की जा रही है जबकि जरूरत सिर्फ 175 MLD की है। ज्यादा पानी की सप्लाई के कारण ट्रीटमेंट प्लांट ठीक से कार्य नहीं कर पा रहे हैं और गंदा पानी ही उनसे बाहर आ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.