Move to Jagran APP

Tokyo Olympics : भारतीय हाकी टीम के अधिकतर खिलाड़ी खेल रहे थे जालंधर की हाकी स्टिक से, इंडस्ट्री करेगी सम्मानित

हाकी निर्माताओं का कहना है कि पदक जीतने के बाद हाकी का सुनहरा युग तैयार होगा। नई-नई अकादमी तैयार होगी। बच्चे हाकी में अपना भविष्य तराशेंगे। खिलाड़ी ओलंपिक में जालंधर की कंपोजिट हाकी से खेल रहे थे। जालंधर में कुल चार मेन कंपोजिट हाकी तैयार करने वाले यूनिट हैं।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sat, 14 Aug 2021 01:20 PM (IST)Updated: Sat, 14 Aug 2021 01:20 PM (IST)
Tokyo Olympics : भारतीय हाकी टीम के अधिकतर खिलाड़ी खेल रहे थे जालंधर की हाकी स्टिक से, इंडस्ट्री करेगी सम्मानित
टोक्यो ओलिंपिक में हाकी खिलाड़ी जालंधर की हाकी स्टिक से खेलते हुए।

जालंधर [कमल किशोर]। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हाकी टीम में शामिल पंजाब के खिलाड़ियों को हाकी निर्माता भी खेल सामग्री से सम्मानित करने जा रही है। पंजाब के खिलाड़ी जालंधर से बनी स्टिक से ओलंपिक में गोल कर रहे थे। खिलाड़ी जल्द इंडस्ट्री में विजिट करने जा रहे है। भारतीय टीम द्वारा पदक जीतने के बाद हाकी की नई पौध तैयार होगी। हाकी निर्माताओं का कहना है कि पदक जीतने के बाद हाकी का सुनहरा युग तैयार होगा। नई-नई अकादमी तैयार होगी। बच्चे हाकी में अपना भविष्य तराशेंगे। खिलाड़ी ओलंपिक में जालंधर की कंपोजिट हाकी से खेल रहे थे। जालंधर में कुल चार मेन कंपोजिट हाकी तैयार करने वाले यूनिट हैं।  जिसमें अल्फा, रक्षक स्पोर्ट्स, फ्लैश व एसएनएस है।

loksabha election banner

अल्फा हाकी से खेल रहे थे यह खिलाड़ी

एल्फा हाकी से कप्तान मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, गुरजंट सिंह, शमशेर सिंह, रोहित दास, नीलाकांता, श्रीजेश, सुरिंदर कुमार खेल रहे थे। रक्षक स्पोर्ट्स की हाकी से सिमरनजीत सिंह, रानी रामपाल, शर्मिला देवी, निक्की प्रधान खेल रहे थे। रक्षक स्पोर्ट्स स्टिक से पूर्व ओलंपियन दिलीप टर्की, बलजीत सिंह ढिल्लों, संजीव कुमार, राजिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह सोढी खेल चुके है।

अल्फा हाकी इंडस्ट्री के एमडी जतिन महाजन ने कहा कि खिलाड़ी व्यस्त चल रहे है। जल्द इंडस्ट्री की विजिट करेंगे। इंडस्ट्री आने पर खिलाड़ियों को हाकी क्विपमेंट सामग्री से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय टीम में शामिल पंजाब के खिलाड़ी अल्फा की कंपोजिट हाकी से खेल रहे थे।

रक्षक स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के एमडी संजय कोहली ने कहा कि खिलाड़ियों का इंडस्ट्री में विजिट करने का बेसब्री से इंतजार है। पंजाब के खिलाड़ियों को हाकी खेल सामग्री से सम्मानित किया जाएगा। पदक जीतने के बाद हाकी का सुनहरी अवसर शुरु होगा। 41 वर्ष बाद हाकी में पदक जीतना इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है।

हाकी पंजाब के प्रधान नितिन कोहली ने कहा कि पदक जीतने के बाद हाकी का नया युग शुरु होगा। बच्चे हाकी की ओर आकर्षित होंगे। कई बेहतरीन खिलाड़ी निकलेंगे। नई पौध तैयार होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.