Move to Jagran APP

225 पनबसों के थमे पहिए, रोडवेज की 20 बसें हीं चलीं

जालंधर : सर्विस ब्रेक की पंजाब सरकार की चेतावनी को चुनौती देते हुए आखिरकार पहले ही दिन पंजाब पनबस रोडवेज कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन की हड़ताल सफल रही। दोनों डिपो के 245 बसों के फ्लीट में से पंजाब रोडवेज की लगभग 20 बसें ही सड़कों पर दौड़ सकीं। पनबस की बसें हड़ताल के चलते डिपो के बाहर नहीं निकलीं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 07:00 AM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 07:00 AM (IST)
225 पनबसों के थमे पहिए, रोडवेज की 20 बसें हीं चलीं
225 पनबसों के थमे पहिए, रोडवेज की 20 बसें हीं चलीं

जागरण संवाददाता, जालंधर : सर्विस ब्रेक की पंजाब सरकार की चेतावनी को चुनौती देते हुए आखिरकार पहले ही दिन पंजाब पनबस रोडवेज कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन की हड़ताल सफल रही। दोनों डिपो के 245 बसों के फ्लीट में से पंजाब रोडवेज की लगभग 20 बसें ही सड़कों पर दौड़ सकीं। पनबस की बसें हड़ताल के चलते डिपो के बाहर नहीं निकलीं। हड़ताल में पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के मुलाजिम शामिल नहीं हुए। हालांकि पनबस की इस हड़ताल से लोगों को अधिक परेशानी नहीं हुई क्योंकि हड़ताल के दौरान प्राइवेट ट्रांसपोर्टर्स की बसें बड़ी संख्या में कई रूटों पर दौड़ती रहीं। इनमें से बड़ी संख्या में ऐसी बसें भी बताई जा रही हैं, जिनके पास परमिट ही नहीं हैं। इसके चलते निजी बस ऑपरेटरों की चांदी रही।

loksabha election banner

रोडवेड डिपो-1 में हड़ताली कर्मचारियों की रैली को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार के शोषण के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। किसी भी दमनकारी नीति के आगे वे नहीं झुकेंगे। पहले ही दिन रोडवेज के दोनों डिपो में लगभग 4- 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन की तीन दिन चलने वाली हड़ताल को पंजाब सरकार ने गैर कानूनी घोषित करते हुए नो वर्क, नो पे की नीति लागू कर दी थी। हड़ताल में शामिल लोगों की सर्विस ब्रेक की सरकार ने चेतावनी दी थी, लेकिन ठेका मुलाजिमों ने इसे अहमियत न देते हुए पहले दिन हड़ताल को कामयाब बनाकर सरकार ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने ऐसी कोई कार्रवाई की तो तीन दिन की हड़ताल लंबी ¨खच सकती है। कंडक्टर व ड्राइवरों को दिया जा रहा मानदेय श्रम कानूनों के भी खिलाफ है। आज परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करेंगे पनबस ठेका कर्मी

18 जुलाई तक चलने वाली पनबस के ठेका मुलाजिमों की हड़ताल के दूसरे दिन मुलाजिम परिवहन मंत्री अरुणा चौधरी के होम टाउन दीनानगर में उनके निवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए मुलाजिमों ने बड़ी संख्या में दीनानगर पहुंचने की तैयारी कर ली है। दीनानगर में प्रदर्शन के बाद 18 को फिर डिपो स्तर पर प्रदर्शन होगा। रोष रैली को ठेका यूनियन जालंधर डिपो-1 के प्रधान विक्रमजीत ¨सह, महासचिव जसबीर ¨सह, डिपो-1 के प्रधान जसवंत ¨सह, महासचिव दलजीत ¨सह आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.