मिलिए साढ़े तीन साल के प्रत्यक्ष से, कई बड़ी कंपनियों की ब्रांडिंग कर बने पंजाब के मोस्ट सक्सेसफुल चाइल्ड मॉडल
जालंधर के ग्रेटर कैलाश एरिया के रहने वाले प्रत्यक्ष ने मात्र छह महीने की उम्र में ही गून डायपर के लिए आकर्षक पोज दिए थे। आज साढ़े तीन वर्ष को होने पर भी उसका मॉडलिंग का सफर जारी है। वह पंजाब का मोस्ट सक्सेसफुल चाइल्ड मॉडल बन गया है।
जालंधर [शाम सहगल]। 6 महीने का बच्चा प्रोफेशनल माडलिंग कर सकता है। इसे सुनकर आप हैरान तो होंगे लेकिन यह हकीकत है। सिटी के प्रत्यक्ष भल्ला ने ऐसा ही कर दिखाया था। इतनी छोटी उम्र में ही प्रत्यक्ष ने गून डायपर की ब्रांडिंग के लिए आकर्षक पोज दिए थे। आज साढ़े तीन वर्ष को होने पर भी उसका मॉडलिंग का सफर जारी है। ग्रेटर कैलाश के रहने वाले नन्हे प्रत्यक्ष ने मॉडलिंग में मिसाल कायम कर दी है। वह पंजाब का मोस्ट सक्सेसफुल चाइल्ड मॉडल बन गया है।
कई मल्टीनेशनल कंपनियों के लिए अनुबंध कर चुका प्रत्यक्ष शहर के बड़े उद्योगपति और डीआरपी मेटल के एमडी प्राणनाथ भल्ला कe पौत्र और अपाहिज आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर व को-चेयरमैन सुनीता कपूर का दोहता है। खास बात यह है कि प्रत्यक्ष को यह हुनर किसी के सिखाने नहीं बल्कि स्वयं की प्रतिभा से मिला है। छोटी सी उम्र में सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे इस नन्हे बच्चे पर केवल मल्टीनेशनल कंपनियों की ही नहीं बल्कि सिने जगत की भी नजर है। कई पंजाबी कलाकारों ने भी प्रत्यक्ष तक पहुंच की है।
छोटी उम्र में बड़ी छलांग
प्रत्यक्ष ने छोटी उम्र में बड़ी छलांग लगा दी है। मात्र 6 माह में ही माडलिंग का सफर शुरू करने वाले प्रत्यक्ष ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। पिता उद्योगपति ललित भल्ला और इंजीनियर मां शैलजा ने बताया कि 6 महीने की उम्र में प्रत्यक्ष ने गून डायपर के लिए विज्ञापन किया था। प्रत्यक्ष के आकर्षक लुक के कारण ही कंपनी ने उसे डायपर के विज्ञापन के लिए चुना था। इसके बाद से लेकर सफर निरंतर जारी है।
स्कूल ने भी किया सम्मानित
सिटी पब्लिक स्कूल, मकसूदां में एलकेजी के छात्र प्रत्यक्ष ने परिवार और शहर के साथ-साथ स्कूल का नाम भी रोशन किया है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन प्रत्यक्ष को सम्मानित भी कर चुका है।
कई बड़ी कंपनियों में मिला अवसर
प्रत्यक्ष को नन्हीं उम्र में ही विभिन्न कंपनियों ने मॉडलिंग का अवसर दिया। प्राणनाथ भल्ला ने बताया कि वह फर्स्टक्राइ, रिलायंस ट्रेंड्स, अजियो, स्पोर्ट किंग, ब्राउनबी ऑस्ट्रेलिया, फार्टिकलेस जैसी बड़ी कंपनियों के लिए मॉडलिंग कर चुका है।
यह भी पढ़ें - Punjab Coronavirus Update: लुधियाना में पहली बार एक दिन में 880 पॉजिटिव, जालंधर में 419 नए मामले
यह भी पढ़ें - बड़ी लापरवाहीः पाकिस्तान से लौटे 818 सिख श्रद्धालुओं में 200 पॉजिटिव, वाहनों में स्वस्थ व्यक्तियों के साथ घर लौटे