ये दिग्गज खिलाड़ी लॉकडाउन में खुद को ऐसे रख रहे फिट, घर में ही बहा रहे पसीना
लॉकडाउन में भी खिलाड़ी अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। हॉकी कप्तान मनप्रीत स्किपिंग कर रहे हैं तो साथी खिलाड़ी पुशअप में व्यस्त हैं।
जालंधर [कमल किशोर]। हॉकी की दुनिया में जालंधर का नाम चमकाने वाले कई विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी कोरोना लॉकडाउन और कर्फ्यू में भी अपनी फिटनेस पर लगातार काम कर रहे हैं। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह जहां खुद को फिट रखने के लिए स्किपिंग कर रहे हैं, वहीं उनकी टीम के साथी वरुण कुमार व मंदीप सिंह पुशअप कर रहे हैं। सभी का एक ही संदेश है कि फिट रहें और घर में ही रहें।
जालंधर के मिट्ठापुर के रहने वाले भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने ट्विटर पर स्किपिंग करते एक वीडियो जारी किया है। वह इन दिनों बेंगलुरु के साई सेंटर में हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौर में वह खुद को फिट रखने के लिए स्किपिंग कर रहे हैं। इन दिनों कोरोना के कारण सभी खेल रद हो चुके हैं, लेकिन फिट रहना बहुत जरूरी है, ताकि जब दोबारा मैदान पर उतरें तो उनकी हॉकी स्टिक का जादू बरकरार रहे।
मनप्रीत सिंह।
जालंधर के ही वरुण कुमार भी साई सेंटर में ही हैं। वह फिटनेस के लिए रोजाना पुशअप लगा रहे हैं। साथ ही स्किपिंग भी करते हैं। उन्होंने कहा कि फिटनेस खेल का अहम हिस्सा है और सेंटर में रोजाना एक्सरसाइज कर पसीना बहा रहे हैं। जालंधर के ही हॉकी खिलाड़ी मंदीप सिंह ने भी सोशल मीडिया में पुशअप लगाते फोटो डाली है। साथ ही स्टे होम, स्टे सेफ का संदेश दिया है।
वरुण।
वहीं एशिया में नंबर एक एथलीट गुरिंदरवीर सिंह भी घर पर ही एक्सरसाइज कर खुद को फिट रख रहे हैं। वह अपने कोच सर्बजीत सिंह हैप्पी से फोन पर फिटनेस के मंत्र लेते हैं।
गुरविंदरवीर सिंह।
गुरिंदरवीर ने कहा कि फिट रहने के लिए रोजाना दो घंटे एक्सरसाइज कर रहा हूं। देशवासी भी घर पर रहकर एक्सरसाइज करें और फिट रहें।
यह भी पढ़ें: पंजाब में गेहूं से भरी मंडियां, मंडी बोर्ड ने कूपन की संख्या घटाई, लिफ्टिंग व बारदाने से बढ़़ी़ समस्या
यह भी पढ़ें: वन विभाग का कोल्ड ड्रिंक बढ़ाएगा इम्युनिटी पॉवर, आइएचबीएसटी से लिया हर्बल ड्रिंक का फार्मूला
यह भी पढ़ें: कोरोना की जंग के अग्रणी योद्धाओं का शानदार स्वागत, हर घर से बरसे फूल
यह भी पढ़ें: BRO ने रावी नदी पर पुल बना पाक सीमा से सटे गांव कसोवाल को भारत से जोड़ा