भगवान वाल्मीकि जयंती पर 20 जगह होगा लाइव टेलीकास्ट, सरकार ने निगम को सौंपी एलईडी लगाने की जिम्मेदारी
पंजाब सरकार ने भगवान वाल्मीकि जयंती पर 31 अक्टूबर को शहर में 20 जगह एलईडी स्क्रीन लगाकर मंदिरों में होने वाले आयोजन और शोभायात्रा के लाइव टेलीकास्ट का आदेश दिया है। पंजाब सरकार के आदेशों पर नगर निगम जालंधर को स्क्रीन लगाने का प्रबंध करना है।
जालंधर, जेएनएन। पंजाब सरकार ने भगवान वाल्मीकि जयंती पर 31 अक्टूबर को शहर में 20 जगह एलईडी स्क्रीन लगाकर मंदिरों में होने वाले आयोजन और शोभायात्रा के लाइव टेलीकास्ट का आदेश दिया है। पंजाब सरकार के आदेशों पर नगर निगम जालंधर को स्क्रीन लगाने का प्रबंध करना है। निगम कमिश्नर ने इसके लिए विभिन्न ब्रांच के अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है।
यह हैं 20 लोकेशन
प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर अली मोहल्ला, रेलवे स्टेशन भगवान वाल्मीकि मंदिर, भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर, गुरु नानक मिशन चौक, फुटबाल चौक, माडल टाउन शिवानी पारक, बस्ती गुजां शक्ति पारक, भगवान वाल्मीकि गेट माई हीरा गेट रोड, बस्ती शेख अड्डा, वडाला चौक भगवान वाल्मीकि मंदिर, रामा मंडी, बस्ती बावा खेल, किशनपुरा चौक, दोआबा चौक, मकसूदा चौक, 120 फुट रोड बाबू जगजीवन राम चौक, जालंधर कैंट मोहल्ला नंबर 30, भार्गव कैंप शामिल है।