Move to Jagran APP

कैंट बोर्ड में सिविल सदस्य बनाने की प्रक्रिया शुरू

कैंट बोर्ड के पार्षदों का कार्यकाल खत्म होने के बाद भंग हुई बोर्ड की बैठक को चलाने के लिए सिविल सदस्य बनाने की प्रकिया शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 09:19 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 09:19 PM (IST)
कैंट बोर्ड में सिविल सदस्य बनाने की प्रक्रिया शुरू
कैंट बोर्ड में सिविल सदस्य बनाने की प्रक्रिया शुरू

संवाद सहयोगी, जालंधर छावनी

loksabha election banner

कैंट बोर्ड के पार्षदों का कार्यकाल खत्म होने के बाद भंग हुई बोर्ड की बैठक को पुन: चलाने के लिए अब सिविल सदस्य की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कैंट बोर्ड में दो मार्च को प्रिसिपल डायरेक्टर की ओर से आए पत्र के बाद इसकी पुष्टि सीईओ ज्योति कुमार ने कर दी है।

इस प्रक्रिया में कैंट बोर्ड को 19 मार्च तक तीन व्यक्तियों के नाम रक्षा मंत्रालय को भेज होंगे। इसके बाद वहीं से एक नाम को हरी झंडी दी जाएगी, कैंट बोर्ड का सिविल सदस्य होगा। जब तक कैंट बोर्ड के चुनाव नहीं होंगे, तब तक मनोनीत किया हुआ सदस्य ही जनरल हाउस की बैठक में सिविल नागरिकों का प्रतिनिधित्व करेगा। सूत्र बताते हैं कि कैंट बोर्ड में अपना नाम डलवाने के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो चुकी है। सूत्र बताते हैं कि मनोनीत सदस्य बनने के लिए भाजपा का एक सीनियर नेता भी जोड़-तोड़ में शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.