Move to Jagran APP

वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को, जानें किस राशि पर पड़ेगा कैसा प्रभाव

सूर्यग्रहण से एक दिन पूर्व सूतक लग जाएगा। इस कारण मंदिरों के कपाट शाम 5.32 बजे ही बंद कर दिए जाएंगे जो अगले दिन सुबह 10.57 के बाद खुलेंगे।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 10:51 AM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 10:54 AM (IST)
वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को, जानें किस राशि पर पड़ेगा कैसा प्रभाव
वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को, जानें किस राशि पर पड़ेगा कैसा प्रभाव

जालंधर [शाम सहगल]। वर्ष 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को लगेगा। इससे पूर्व सूर्य ग्रहण छह जनवरी व दो जुलाई को लगा था। 26 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण स्पष्ट रूप से केरल के अलावा पूर्वी यूरोप और एशियाई देशों में देखा जा सकता है।

loksabha election banner

सूर्य की किरणों का प्रभाव हर तरफ होने से एक दिन पूर्व सूतक लग जाएगा। इस कारण मंदिरों के कपाट शाम 5.32 बजे ही बंद कर दिए जाएंगे, जो अगले दिन सुबह 10.57 के बाद खुलेंगे। श्री हरि दर्शन मंदिरप्रमुख पुजारी व ज्योतिषाचार्य पंडित प्रमोद शास्त्री का कहना है कि इस ग्रहण का राशि के मुताबिक असर होगा। ग्रहण की अवधि में प्रभु का सिमरन करना चाहिए व इसके खत्म होते ही दान करना चाहिए।

राशि के मुताबिक यह पड़ेगा प्रभाव

  1. मेष: चिंता व मानसिक परेशानी रहेगी। राशि के 9वें भाग में सूर्य ग्रहण होने के चलते संतान के कष्ट की भी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
  2. वृष: शत्रु का भय चिंतित करेगा। राशि के 8वें भाग में सूर्य ग्रहण होने के चलते आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर भी सतर्क रहना होगा।
  3. मिथुन : दांपत्य जीवन के लिए बेहतर नहीं है। स्वास्थ्य को भी प्रभावित करेगा। कारोबार में कठिनाई और नौकरी को लेकर चिंता बरकरार रहेगी।
  4. कर्क : सूर्य ग्रहण का औसत प्रभाव रहेगा। शत्रुओं से दूरी बढ़ेगी, लेकिन गुप्त चिंता मन को परेशान करेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
  5. सिंह: इस राशि के स्वामी सूर्य को ग्रहण लग रहा है। इस कारण खर्च बढ़ेगा। साथ ही कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट पैदा हो सकती है।
  6. कन्या : सूर्य ग्रहण का औसत असर रहेगा, जिसमें कार्य सिद्धि के योग हैं। इसके साथ ही खुद व परिवार के बुजुर्गों की सेहत के प्रति जागरूक रहना होगा। काम को ध्यान से पूरा करें
  7. तुला : सूर्य ग्रहण इस राशि के लिए धन लाभ वाला है। इस दौरान प्रभु का सिमरन व ध्यान लगाकर कार्य करने से सफलता मिलेगी।
  8. वृश्चिक : आर्थिक स्थिति खराब रहेगी। परिवार में झगड़ा व आर्थिक क्षति हो सकती है। बीमारी को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।
  9. धनु : सूर्य ग्रहण गंभीर ङ्क्षचता का विषय बन सकता है। इस अवधि में मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी व आर्थिक कमजोरी का योग बन रहा है। संयम बनाए रखने की जरूरत है।
  10. मकर : आय के विपरित खर्च अधिक होगा। शत्रु हावी हो सकता है। घर में टकराव की स्थिति से बचने की कोशिश करें।
  11. कुंभ : सूर्य ग्रहण इस राशि के लिए शुभ रहेगा। आय में वृद्धि के साथ-साथ अपनों से लाभ होगा। इस अवधि में शुभ समाचार भी मिल सकता है।
  12. मीन : कारोबार व सर्विस वालों के लिए नुकसानदेह रहेगा। रोग परेशानी दे सकता है। गुप्त भय के चलते भी मानसिक रूप से परेशानी पैदा हो सकती है।

ग्रहण के दौरान यह काम न करें

  • सुई व नुकीली चीजों का उपयोग करने से भी बचना चाहिए।
  • ग्रहण के समय लोगों को कोई भी शुभ काम नहीं करने चाहिए।
  • खानपान से परहेज करना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें।

ग्रहण के दौरान यह करें

  • घर में पड़ी खाद्य सामग्री में कुशा डालें
  • शुभ प्रभाव पाने के लिए वैदिक मंत्र का जाप करें
  • ग्रहण के शुरू होने से पूर्व मुख्यद्वार पर सिंदूर में घी मिलाकर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं
  • ग्रहण के उपरांत दान जरूर करें

सूर्य ग्रहण का समय

26 दिसंबरः सुबह 8.16 से लेकर 10.57 बजे

सूतक का समय

25 दिसंबरः शाम 5.32 बजे से अगले दिन सुबह 10.57 बजे

ग्रहण की कुल अवधिः 2.40 घंटे

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.