फत्तूडिंगा थाने के मुख्य मुंशी की संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से मौत
बता दें कि सुखविंदर को हाल ही में पदोन्नति देकर एएसआई बनाया गया था। वावजूद इसके वह अब भी थाने में मुख्य मुंशी के तौर पर सेवाएं दे रहा था।
जालंधर, जेएनएन। कपूरथला के थाना फत्तूडिंगा में तैनात मुख्य मुंशी सुखविंदर सिंह की थाने के अंदर गोली लगने से संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। मौत कैसे हुई अभी इसे लेकर अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है। हालांकि कहा जा रहा है कि पुलिस के उच्चाधिकारी थाने का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी बीच हथियारों की सफाई के दौरान गोली चलने से सुखविंदर की मौत हो गई।
बता दें कि सुखविंदर को हाल ही में पदोन्नति देकर एएसआई बनाया गया था। हालांकि वह अब भी थाने में मुख्य मुंशी के तौर पर तैनात था। सुखविंदर की संदिग्ध हालात में हुई मौत को लेकर बेशक अभी पुलिस अधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें