द ग्रेट पोडियम ने करवाई द बिगेस्ट डिजिटल फोटोग्राफी प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
इस कांटेस्ट का थीम दीवाली पर आधारित थी। डिजिटल कांटेस्ट में पहला स्थान पायल श्रीवास्तव दूसरा स्थान प्रियंका तथा तीसरा स्थान सक्षम ने प्राप्त किया। कांटेस्ट में विजेता रहे सभी प्रतिभागियों को खास उपहार देकर सम्मानित किया गया।
जालंधर, जेएनएन। लाकडाउन के दौरान बच्चे घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। मगर घर में ही रहकर उन्होंने आनलाइन के जरिए अनेक तरह के टैलेंट अपने अंदर पैदा किए। लेकिन उस हुनर को दिखाने का कोई खास प्लेटफार्म नहीं मिल रहा था। क्योंकि बाहर कोई प्रतियोगिताएं नहीं हो रही थी। बच्चों के भीतर छुपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने के लिए दीवाली के शुभ मौके पर द ग्रेट पोडियम द्वारा द बिगेस्ट डिजिटल फोटोग्राफी कंटेस्ट कराया गया।
इसमें देशभर के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कांटेस्ट का थीम दीवाली पर आधारित थी। डिजिटल कांटेस्ट में पहला स्थान पायल श्रीवास्तव, दूसरा स्थान प्रियंका तथा तीसरा स्थान सक्षम ने प्राप्त किया। कांटेस्ट में विजेता रहे सभी प्रतिभागियों को खास उपहार देकर सम्मानित किया गया। कर्मवीर संधू (कमर्शियल फोटोजर्नलिस्ट )ने फोटोग्राफी प्रतियोगिता में बतौर स्पेशल जूरी मेंबर की भूमिका निभाई।
इस मौके पर द ग्रेट पोडियम की फाउंडर आशिमा कालरा ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि जज्बातों को व्यक्त करने का बहुत ही बढ़िया माध्यम फोटोग्राफी है। एक फोटो में विभिन्न प्रकार की कई कहानियां बनाई जा सकती हैं। फोटोग्राफी इस तरीके से करें कि आपकी हर तस्वीर कोई कहानी व्यक्त करती हो। यह प्रतियोगिता प्रियांशु बजाज तथा सूरज मल्होत्रा द्वारा आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगितों में देश भर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का निखारा है।