विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

द ग्रेट खली दलीप सिंह की मां चंडी देवी की मौत, लंबे समय से थी बीमार

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Sun, 20 Jun 2021 08:25 PM (IST)

द ग्रेट खली दलीप सिंह की मां चंडी देवी की मृत्यु हो गई है। वह लंबे समय से दिल व ...और पढ़ें

द ग्रेट खली दलीप सिंह की मां चंडी देवी की मृत्यु हो गई है।
द ग्रेट खली दलीप सिंह की मां चंडी देवी की मृत्यु हो गई है।

जालंधर, जेएनएन। डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली दलीप सिंह की मां चंडी देवी की मृत्यु हो गई है। वह लंबे समय से दिल व फेफड़ों की बीमारी से जूझ रही थी। लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में चल रहा था। इलाज आज इलाज के दौरान ही उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। द ग्रेट खली ने इसकी पुष्टि की है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को हिमाचल प्रदेश में किया जाएगा।

बता दें कि दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली जालंधर के जंडूसिंघा में अपनी रेसलिंग एकेडमी चलाते हैं। यहां देश भर के कोने-कोने से आए पहवानों को डब्ल्यूडब्ल्यूई कुश्ती के गुर सिखाकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने का प्रशिक्षण दिया जाता है।