विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर नहर में मिला 3 महीने के बच्चे का शव, पुलिस जांच में जुटी

Published: Mon, 02 Feb 2026 03:36 PM (GMT+05:30)

जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में बाबा बुड्ढा जी पुल के पास नहर से एक अज्ञात बच्चे का शव ...और पढ़ें

नहर में मिला तीन महीने बच्चे का शव, पुलिस जांच में जुटी।

नहर में मिला तीन महीने बच्चे का शव, पुलिस जांच में जुटी।

HighLights

  1. जालंधर नहर में अज्ञात बच्चे का शव मिला

  2. बच्चे की उम्र लगभग 2-3 महीने बताई जा रही है

  3. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

संवाद सहयोगी, जालंधर। जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में बाबा बुड्ढा जी पुल के पास नहर से एक अज्ञात बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने के बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि बच्चा लगभग 2-3 महीने का है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नहर के पास बच्चे खेल रहे थे, जिन्होंने शव को देखा और शोर मचाया। बच्चों के शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बस्ती बावा खेल के राजा गार्डन इलाके में नहर में बच्चा मृत अवस्था में पड़ा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।