Move to Jagran APP

Corona Meter: मरकज से जुड़े 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, एक संदिग्ध दाखिल

तब्लीगी मरकज से जुड़े लुधियाना में आए पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले एक व्यक्ति को बड़ा पिंड से ढूंढ कर सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 07 Apr 2020 12:48 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 03:51 PM (IST)
Corona Meter: मरकज से जुड़े 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, एक संदिग्ध दाखिल
Corona Meter: मरकज से जुड़े 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, एक संदिग्ध दाखिल

जालंधर, जेएनएन। लोहियां खास की महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के तीसरे दिन किसी भी व्यक्ति को कोविड 19 होने की पुष्टि नहीं हुई है। जालंधर में मरकज से संबंधित 10 संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। वहीं, निजात्म नगर में कोरोना वायरस से ग्रसित महिला के बेटे का भी दोबारा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसी तरह सिविल में दाखिल तब्लीगी समाज से संबंधित बताए जा रहे दंपती के सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं। इसी बीच लुधियाना में मरकज से आए संबंधित व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आने वालों की जालंधर में छानबीन की जा रही है।

loksabha election banner

सिविल सर्जन डॉ. गुरिंदर कौर चावला ने बताया कि विभाग की ओर से तब्लीगी मरकज से जुड़े लुधियाना में आए पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले एक व्यक्ति को बड़ा पिंड से ढूंढ कर सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। सिविल अस्पताल से 12 मरीजों को छुट्टी कर दी गई है। अस्पताल में 30 मरीज दाखिल हैं।

सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने पर तीन केस

जालंधर : कोरोना को लेकर सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने पर तीन केस दर्ज हुए। आदमपुर में एक व्यक्ति ने दावा किया कि उसने कोरोना को खत्म करने का तरीका ढूंढा है। उसे धर लिया गया। महितपुर में एक डॉक्टर को कोरोना पॉजिटिव बताकर वॉट्सएप पर डाल दिया था। आरोपित को पकड़ लिया है। करतारपुर में कोरोना वायरस के फैलने का गलत मैसेज फेसबुक डालने वाले को भी पकड़ लिया है।

मॉडर्न सर्जिकल हाउस से बरामद मास्क और सैनिटाइजर जब्त

जालंधर : मॉडर्न सर्जिकल हाउस से बरामद दो लाख मास्क और सैनिटाइजर जब्त कर लिए गए हैं। इन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण से से बचाव की ड्यूटी में लगे पुलिस सेहत और प्रशासन के कर्मचारियों में मुफ्त बांटा जाएगा। इसके बदले अदालत में उनकी बनती कीमत जमा करा देंगे। जिला मैजिस्ट्रेट वरिंदर शर्मा ने कहा कि मैसर्स मॉडर्न सर्जिकल हाउस पर 22 मार्च को मास्क व सैनिटाइजर बरामद हुए थे। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.