Move to Jagran APP

नशे के साैदागर विदेशी नागरिकों को बना रहे निशाना, यह लालच देकर करवा रहे तस्करी

चार माह के दौरान पुलिस ने दस विदेशी नागरिकों को नशे की तस्करी में गिरफ्तार किया है। यह विदेशी नागरिक पैसों के लालच में नशे की दलदल फंसे हैं।

By Sat PaulEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 11:55 AM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 11:55 AM (IST)
नशे के साैदागर विदेशी नागरिकों को बना रहे निशाना, यह लालच देकर करवा रहे तस्करी
नशे के साैदागर विदेशी नागरिकों को बना रहे निशाना, यह लालच देकर करवा रहे तस्करी

जालंधर, [सुक्रांत]। चार माह के दौरान पुलिस ने दस विदेशी नागरिकों को नशे की तस्करी में गिरफ्तार किया है। यह विदेशी नागरिक पैसों के लालच में नशे की दलदल फंसे हैं। जालंधर देहात पुलिस ने जितने भी विदेशी नागरिक गिरफ्तार किए हैं, उनमें से अधिकतर टूरिस्ट वीजा खत्म होने बाद भी भारत में रह कर हेरोइन तस्करी कर रहे थे। पकड़े गए विदेशी नागरिक पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में हेरोइन सप्लाई कर चुके थे। सबसे बड़ी बात तो यह है ज्यादातर देश की राजधानी दिल्ली में रहते थे, फिर भी उन पर कभी पुलिस की नजर नहीं गई। जालंधर की देहात पुलिस ने इनको काबू किया तो पता चला कि उनके पास तो वीजा तक नहीं है। ऐसे में सभी की रिपोर्ट दिल्ली एंबेसी में भेजी गई हैं। तीन माह में पकड़े गए नौ तस्करों के पास से 4 किलो 150 ग्राम हेरोइन मिली है।

loksabha election banner

महिला तस्करों ने बताई यह कहानी

अभी तक पकड़े गए विदेशी तस्करों से पूछताछ में पता चला है कि जिनती महिला तस्कर हैं, वो सभी पैसों के लालच में नशे के दलदल में उतरी हैं। सभी महिलाएं यहां पर रहने वाले अन्य विदेशी तस्करों के चंगुल में फंस जाती हैं। पैसों के लालच में तस्कर उनको अपने साथ ड्रग्स के धंधे में उतार लेते हैं। अधिकतर महिला तस्करों ने पकड़े जाने पर यही कहानी बताई है।

हेराेइन के साथ पकड़े विदेशी

-11 अगस्त को तंजानिया की शुफा हरुना को आधा किलो हेरोइन के साथ पकड़ा। (वीजा खत्म)

-27 अगस्त को इटावा के जोसेफ कलेमा और नाइजीरिया के आसिताजोर उर्फ सेंट को 150 ग्राम हेरोइन के साथ  पकड़ा।

-2 सितंबर को तंजानिया के डोरीन एडसन नेजुदा को आधा किलो हेरोइन के साथ पकड़ा। (वीजा खत्म)

-19 नवंबर को नाइजीरिया के केलविन को डेढ़ किलो हेरोइन के साथ पकड़ा। (वीजा खत्म)

-8 दिसंबर को सीआईए स्टाफ ने नाइजीरियन ओबे को 255 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। (वीजा खत्म)

-13 दिसंबर को नाइजीरियन ननमाडी को 100 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया।

-14 दिसंबर थाना सदर पुलिस ने नाइजीरियन महिला लिलियन को 200 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया। (वीजा  खत्म)

-14 दिसंबर को थाना लोहियां की पुलिस ने तंजानिया की दो महिला नागरिकों बेटराइस ससटेनस व चीकू को  एक किलो एक सौ ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। (वीजा खत्म)

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.