Move to Jagran APP

Weather Update Jalandhar : जालंधर में माैसम ने अचानक ली करवट, तापमान में अाई गिरावट

Weather Update Jalandhar सप्ताह के पहले दिन से तापमान का गिरावट भी बढ़ जाएगी। इस कारण ठंड में इजाफा होगा। करवट ले रहे मौसम के बीच रविवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा था। अागे माैसम में बदलाव की संभावना है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 10:39 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 10:39 AM (IST)
Weather Update Jalandhar : जालंधर में माैसम ने अचानक ली करवट, तापमान में अाई गिरावट
जालंधर में तापमान में गिरावट अाने से हुअा ठंड का अहसास। (फाइल फाेटाे)

जालंधर, जेएनएन। weather Update Jalandhar : सप्ताह के पहले दिन से तापमान का गिरावट भी बढ़ जाएगी। इस कारण ठंड में इजाफा होगा। करवट ले रहे मौसम के बीच रविवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि सोमवार को इसमें और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो सप्ताह के पहले दिन न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।

loksabha election banner

इसके साथ ही स्मॉग तथा कई इलाकाें में धुंध पड़ी रहेगी। अक्टूबर माह के मध्यांतर के बाद से लेकर मौसम तेजी के साथ करवट ले रहा है। भले ही इस बार कमजोर मानसून के चलते गर्मी काफी पड़ रही। लेकिन इस बार सर्दी भी व्यापक स्तर पर पड़ने की आशा जताई जा रही है। इस बारे में मौसम विभाग के डायरेक्टर डा. सुरिंदर पाल बताते हैं कि इस सप्ताह तापमान में लगातार गिरावट होती रहेगी। वहीं 26 अक्टूबर को दिन भर अधिकतम 33 तथा न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान की संभावना है। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.