संस्कृति से जुड़े रहने के लिए कन्या महाविद्यालय में वर्चुअल तौर पर मनाया तीज का पर्व
प्रसिद्ध पंजाबी कवित्री सुखविंदर अमृत ने विशेष तौर पर शामिल होकर कविताएं पेश कर समा बांधा और कॉलेज की छात्राओं को तीज पर्व की महत्ता और गरिमा के बारे में जानकारी दी।
जालंधर, जेएनएन। कन्या महाविद्यालय में शनिवार को वर्चुअल तौर पर तीज का पर्व मनाया गया। कोविड-19 की वजह से इस बार तीज के त्योाहर ऑनलाइन रूप से मनाय़ा गया। इसमें प्रसिद्ध पंजाबी कवित्री सुखविंदर अमृत विशेष तौर पर शामिल हुए। जिन्होंने तीज पर्व की महत्ता और गरिमा के बारे में सभी को जानकारी दी। सबसे पहले प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉक्टर अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी का स्वागत किया और इस वर्चुअल तीज उत्सव के उद्देश्य को भी जाहिर किया।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वजह से बने हालातों के कारण इकट्ठे होकर इस पर्व की खुशियां नहीं मना पा रहे हैं लेकिन संस्कृति से जुड़े रहने के लिए इसे ऑनलाइन मोड किया गया है। ताकि इस पर्व की खुशियां कहीं फीकी न हो। जिसके चलते ही ऑनलाइन मुकाबले करवाए जा रहे हैं। ऑनलाइन मुकाबलों में तीज की रानी, सुंदर पंजाबी पहरावा, सुंदर मेहंदी आदि मुकाबले करवाए जा रहे हैं। इस दौरान छात्राओं की तरफ से ऑनलाइन होकर ही मॉडलिंग करके अपने सांस्कृतिक पहरावे की झलक प्रस्तुत की गई। इस दौरान कोई पंजाबी गीतों पर थिरकता नजर आया तो कोई मॉडलिंग के रूप में अपने हुनर को प्रस्तुत कर रहा था।
प्रिंसिपल अतिमा शर्मा ने सभी के अभिनय की तारीफ की और अपनी संस्कृति से जुड़े रहने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर प्रिंसिपल ने सभी को कोरोना से बचाव के लिए अपने घरों में रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेहद जरूरी काम होने पर घर से बाहर निकले और बाहर जाते मास्क जरूर पहने। इसके अलावा बाजार व दुकान में खरीदारी करते समय शारीरिक दूरी का खास ध्यान रखें।