Move to Jagran APP

गुरु गोबिद सिंह एवेन्यू की महिलाओं ने मनाया तीज पर्व

गुरु गोबिद सिंह एवेन्यू की महिलाओं ने लंबा पिड के एक होटल में मंगलवार को धूमधाम के साथ तीज पर्व मनाया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Aug 2019 08:36 PM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2019 06:25 AM (IST)
गुरु गोबिद सिंह एवेन्यू की महिलाओं ने मनाया तीज पर्व
गुरु गोबिद सिंह एवेन्यू की महिलाओं ने मनाया तीज पर्व

संवाद सूत्र, जालंधर : गुरु गोबिद सिंह एवेन्यू की महिलाओं ने लंबा पिड के एक होटल में मंगलवार को धूमधाम के साथ तीज पर्व मनाया। पर्व का थीम परांदा और फुलकारी था। रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर पहुंची महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी भी रचा रखी थी। समारोह में पंजाब की अमीर विरासत को दर्शाते तीज पर्व से संबंधित लोकगीतों पर महिलाओं ने डांस व गिद्दा पेश किया। इस दौरान खीर, मालपूड़े व अन्य पकवानों का विशेष इंतजाम किया था। समारोह में हर वर्ग की महिलाओं ने हिस्सा लिया। सभी महिलाओं ने बालों में परांदा व सिर पर फुलकारी पहन तीज पर्व के असल उद्देश्य का परिचय दिया। साथ ही एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.