Move to Jagran APP

टकसाली कांग्रेसी अब विधायक परगट सिंह से मिले, एडजस्टमेंट का आश्वासन मिला

पंजाब फ्रंटलाइन कांग्रेस ग्रुप के तहत सरकार में एडजस्टमेंट नहीं होने पर नाराज चल रहे टकसाली कांग्रेसियों ने अब पंजाब कांग्रेस के महासचिव एवं विधायक परगट सिंह से मुलाकात करके अपना रोष जाहिर किया है। टकसाली कांग्रेसियों ने विधायक परगट सिंह से कहा कि अब उन पर सरकार और संगठन की जिम्मेदारी है इसलिए उन्हें उम्मीद है कि टकसाली कांग्रेसियों को उनका बनता सम्मान मिलेगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Sep 2021 09:54 PM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 09:54 PM (IST)
टकसाली कांग्रेसी अब विधायक परगट सिंह से मिले, एडजस्टमेंट का आश्वासन मिला
टकसाली कांग्रेसी अब विधायक परगट सिंह से मिले, एडजस्टमेंट का आश्वासन मिला

जागरण संवाददाता, जालंधर : पंजाब फ्रंटलाइन कांग्रेस ग्रुप के तहत सरकार में एडजस्टमेंट नहीं होने पर नाराज चल रहे टकसाली कांग्रेसियों ने अब पंजाब कांग्रेस के महासचिव एवं विधायक परगट सिंह से मुलाकात करके अपना रोष जाहिर किया है। टकसाली कांग्रेसियों ने विधायक परगट सिंह से कहा कि अब उन पर सरकार और संगठन की जिम्मेदारी है इसलिए उन्हें उम्मीद है कि टकसाली कांग्रेसियों को उनका बनता सम्मान मिलेगा। सीनियर नेता धर्मेंद्र राणा और कैंट के सीनियर पार्षद अविनाश चंद्र की मौजूदगी में हुई मीटिग में मौजूद अंकित कत्याल, पुष्पेंद्र लाली, विजय मिटू ने परगट सिंह को टकसाली कांग्रेसी कार्यकर्ता ने अपने लंबे समय से चल रहे संघर्ष से अवगत करवाया। टकसाली कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा की किस तरह हर स्तर पर कांग्रेस को चुनाव जीताने के बाद भी उनको नजर अंदाज किया गया। कांग्रेस के पूरे साढ़े चार साल के शासन बीत जाने के बाद भी उनको बनता हक और मान सम्मान नहीं मिला। अब टकसाली वर्कर्स ने एक साथ आवाज बुलंद की है ताकि उन्हें सरकार के किसी विभाग और कांग्रेस संगठन में बनता मान मिले। परगट सिंह ने सभी टकसाली कांग्रेस कार्यकर्ता की बात ध्यान से सुनकर जल्द ही सरकार विभाग और कांग्रेस संगठन में एडजस्ट करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर धीरज कीर्ति दत्ता, संदीप खोसला, गुरप्रीत सिंह, संदीप मेहरा मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.