विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Surjit Hockey: पेनाल्टी कार्नर को गोल में न बदल पाना पड़ा महंगा, 12वीं बार खिताब से चूकी पंजाब एंड सिंध बैंक

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Mon, 01 Nov 2021 06:01 AM (IST)

सुरजीत हाकी टूर्नामेंट में उम्मीदों के उलट पंजाब एंड सिंध बैंक 12वीं बार खिताब अपने नाम न कर सकी। टीम ...और पढ़ें

रविवार को सुरजीत हाकी के फाइनल में पंजाब एंड सिंध बैंक को शिकस्त मिली है।
रविवार को सुरजीत हाकी के फाइनल में पंजाब एंड सिंध बैंक को शिकस्त मिली है।

कमल किशोर, जालंधर। 38वें इंडियन आयल सर्वो सुरजीत हाकी टूर्नामेंट फाइनल मैच रविवार को पंजाब एंड सिंध बैंक व भारतीय रेलवे के बीच खेला गया। उम्मीदों के उलट पंजाब एंड सिंध बैंक 12वीं बार खिताब अपने नाम न कर सकी। टीम को पेनाल्टी कार्नर को गोल में न बदल पाना महंगा पड़ा। गगनप्रीत सिंह को 43वें व 53वें मिनट में दो पेनाल्टी कार्नर मिले पर टीम इसका लाभ उठाने में विफल रही। यदि टीम दोनों पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदल देती तो 12वीं बार खिताब अपने नाम कर सकती थी। भारतीय रेलवे की बात करें तो टीम ने 5 वर्ष बाद खिताब अपने नाम किया है। भारतीय रेलवे ने सेमीफाइलन में पीएनबी को हराया था। रेलवे के खिलाड़ी प्रदीप सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैन आफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता है।

पंजाब एंड सिंध बैंक ने पंजाब पुलिस को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी थी। दोनों मैचों में तेज हाकी का प्रदर्शन देखने को मिला था।

कोच गुनदीप ने कहा, पेनाल्टी कार्नर चूकना बड़ी असफलता

पंजाब एंड सिंध बैंक टीम के कोच ओलंपियन गुनदीप ने कहा कि बैंक टीम पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर लेती तो खिताब अपने नाम कर सकती सकी। पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करने कमी रही है। हमें अपनी कमजोरियों पर काम करना होगा।

टूर्नामेंट में इन 12 टीमों ने लिया हिस्सा

पंजाब नेशनल बैंक, दिल्ली, इंडियन आयल कारपोरेशन मुंबई, इंडियन नेवी मुंबई। इन सभी को पूल ए में रखा गया था। पंजाब पुलिस, रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला, आर्मी इलेवन दिल्ली, इन्हें पूल बी में रखा गया था। पंजाब एंड सिंध बैंक, इंडियन एयर फोर्स दिल्ली, बीएसएफ जालंधर को पूल सी में स्थान दिया गया था। रेलवे स्पोर्ट्स, सीआरपीएफ, कंप्ट्रोलर एंड आडिटर जनरल आफ इंडिया दिल्ली की टीमों को पूल डी में रखा गया था। 

11 बार विजेता रही पंजाब एंड सिंध बैंक

पंजाब एंड सिंध बैंक ने 11 बार टूर्नामेंट की विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। पांच बार पंजाब पुलिस टीम ने विजेता ट्राफी जीती। बीएसएफ ने दो बार ट्राफी जीती। आर्मी इलेवन ने दो बार विजेता, भारत पेट्रोलियम टीम ने दो बार विजेता, इंडियन आयल ने चार बार विजेता ट्राफी पर कब्जा किया।