Jalandhar Weather Update: शहर में सुबह से ही खिलेगी तेज धूप, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विशेषज्ञ डाक्टर दलजीत सिंह ने कहा कि मौसम में आ रहे तेजी से परिवर्तन की वजह से ही तापमान निरंतर बढ़ता घटता जा रहा है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। इसके साथ-साथ कहीं ना कहीं छिटपुट वर्षा होने की भी आने वाले दिनों में संभावनाएं बनेगी।
जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Update: शहर में शनिवार को दिनभर मौसम साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी। धूप खिलने से गर्मी बढ़ेगी, जिससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ-साथ आंशिक रूप से हल्के बादल भी छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं चलेंगी जो कुछ हद तक गर्मी से राहत भी दिलाएंगी। ऐसा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है, जो सही रहा तो तापमान बढ़ेगा।
आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना
इससे पहले शुक्रवार को भी सुबह से ही तेज धूप खिलने से दिनभर का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं इस बीच ठंडी हवाएं भी राहत देने लग पड़ी थी। इसके बाद न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार आगे के दिनों में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कहीं ना कहीं छिटपुट वर्षा होने की संभावना बनेगी, जिससे कुछ हद तक राहत मिलेगी।
आगे भी जारी रहेगा मौसम में परिवर्तन
मौसम विशेषज्ञ डाक्टर दलजीत सिंह ने कहा कि मौसम में आ रहे तेजी से परिवर्तन की वजह से ही तापमान निरंतर बढ़ता घटता जा रहा है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। इसके साथ-साथ कहीं ना कहीं छिटपुट वर्षा होने की भी आने वाले दिनों में संभावनाएं बनेगी।
डा शशांक शर्मा ने कहा कि तापमान बढ़ने से स्वास्थ्य पर बुरे प्रभाव पड़ते हैं। इसलिए ध्यान रखें कि अधिक समय तक धूप में ना खड़े रहे। इसमें उन मरीजों को खास ख्याल रखना है जिन्हें हृदय और ब्लड प्रेशर की ज्यादा समस्या रहती है। वे हमेशा अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें। हो सके तो सिर पर रूमाल व कपड़ा बांध के रखे। इसके अलावा शरीर में एनर्जी लेवल बना रहे फल और जूस का सेवन जरूर करते रहे।
यह भी पढ़ेंः- Jalandhar Today 1st October 2022: गुरुद्वारा दीवान अस्थान में सजेगा कीर्तन दरबार, जानें और क्या खास है आज