सुनीता भारद्वाज महिला मोर्चा 7 की प्रधान बनीं
भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी महिला मोर्चा की प्रधान सुखराज कौर ने सुनीता भारद्वाज को केंद्रीय विधानसभा के मंडल 7 की महिला मोर्चा का प्रधान नियुक्त किया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी महिला मोर्चा की प्रधान सुखराज कौर ने सुनीता भारद्वाज को केंद्रीय विधानसभा के मंडल 7 की महिला मोर्चा का प्रधान नियुक्त किया। इस उपलब्धि पर सभी सहयोगी व समर्थकों ने सुनीता को बधाइयां दी। सुनीता भारद्वाज ने उक्त पद सौंपे जाने पर सुखराज कौर व भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि सौंपी गई जिम्मेदारी पूरी तनदेही से निभाएंगी। इस मौके पर भाजपा के जिला कार्यकारणी सदस्य गुलशन व्यास, पंजाब युवा भाजपा के मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की, मंडल 6 भाजपा के महामंत्री ललित बब्बू, मंडल 7 के युवा मोर्चा अध्यक्ष मयंक व्यास, युवा भाजपा नेता अभि सिक्का व अंशुमन महाजन ने सुनीता भारद्वाज को चुनरी डाल मुंह मीठा करवाया।