Move to Jagran APP

सुखबीर बोले- कैप्टन अमरिंदर सिंह किसान विरोधी, केंद्र के इशारे पर दर्ज करवा रहे केस

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार को जालंधर में मीडिया से रूबरू हुए। इस मौके पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह किसान विरोधी है और केंद्र सरकार के इशारे पर किसानों के खिलाफ केस दर्ज किए जा रहे हैं।

By Rohit KumarEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 02:46 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 02:46 PM (IST)
सुखबीर बोले- कैप्टन अमरिंदर सिंह किसान विरोधी, केंद्र के इशारे पर दर्ज करवा रहे केस
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल जालंधर में मीडिया से रूबरू हुए।

जालंधर, जेएनएन। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को जालंधर में मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह किसान विरोधी है और केंद्र सरकार के इशारे पर किसानों के खिलाफ केस दर्ज किए जा रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार के कृषि कानून को पास किया था और अभी तक इसे रद नहीं किया है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें -  जालंधर में शहीद भगत सिंह कालोनी में गंदा नाला व संजय गांधी नगर में कूडे़ के ढेर बने लोगों के लिए परेशानी

उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार कृषि सुधार कानून वापस ले भी ले तो भी यह पंजाब में लागू रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने कृषि सुधार कानून पर भाजपा को पहले ही चेतावनी दे दी थी और जब भाजपा सरकार ने कृषि सुधार कानून लागू करने का फैसला ले लिया तो अकाली दल ने तुरंत गठबंधन तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  सुखबीर बादल बनाएंगे लोकल बॉडी चुनाव की रणनीति, आज जालंधर में अकाली नेताओं संग मंथन

शिरोमणि अकाली दल प्रधान ने कहा कि किसानी सूबे के नाते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को किसान आंदोलन की अगुआई करनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने किसानों के साथ गद्दारी की है और गोबर फेंकने पर हत्या के प्रयास, बायकाट करने पर देशद्रोह जैसे केस दर्ज करने से साफ जाहिर है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पर केंद्र सरकार का दबाव है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.