Move to Jagran APP

निलंबित अफसरों की बहाली तक जारी रहेगी हड़ताल

निर्धारित समय पर वेतन और निलंबित अफसरों की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों और अफसरों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। हड़ताल से अधिकांश आफिस में ताला लटकता मिला।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 06:17 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 06:17 PM (IST)
निलंबित अफसरों की बहाली तक जारी रहेगी हड़ताल
निलंबित अफसरों की बहाली तक जारी रहेगी हड़ताल

जासं, जालंधर : निर्धारित समय पर वेतन और निलंबित अफसरों की बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों और अफसरों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। हड़ताल से अधिकांश आफिस में ताला लटकता मिला। इससे यहां काम के सिलसिले में आने वाले शहर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, निगम की जत्थेबंदियों के पदाधिकारियोंने ऐलान किया है कि बुधवार को भी हड़ताल जारी रहेगी।

loksabha election banner

कर्मचारियों ने सिद्धू की कार्रवाई के बाद 93 अवैध बि¨ल्डगों के मामले में सस्पेंड हुए नौ मुलाजिमों की बहाली की भी मांग की है। पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल का कहना है कि हर महीने सात से दास तारीख तक वेतन जारी होने का लिखित आश्वासन मिलने तक और अवैध बि¨ल्डगों के मामले में निलंबित अफसरों को इंक्वायरी पें¨डग होने तक बहाल करने सहित दोनों मांगे पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर मुलाजिमों को बहाल नहीं किया जा सकता तो सरकार को सभी 93 अवैध बि¨ल्डगों और कॉलोनियों को तोड़ने के भी आदेश जारी कर देने चाहिए।

मंगलवार को सभी अफसर व कर्मचारी निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों एवं अफसरों का प्रतिनिधित्व कर रहे विभिन्न जत्थेबंदियों के पदाधिकारियों का कहना है कि बीते वीरवार से निगम में हड़ताल जारी है। निगम इंप्लाइज यूनियन के प्रधान राजन गुप्ता ने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण ही मंगलवार से निगम में पूरे दिन की हड़ताल शुरू करने का फैसला किया गया। निगम की जत्थेबंदियों की ओर से सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो प्रदेश स्तर पर हड़ताल का फैसला लिया जा सकता है। धरने पर बैठे मुलाजिमों को संबोधित करते हुए डेथ एंड बर्थ सर्टिफिकेट ब्रांच के मुलाजिम सिकंदर गिल ने कहा कि मुलाजिम बीते वीरवार से धरने पर हैं। निगम का कामकाज ठप है। बि¨ल्डग ब्रांच के एटीपी लखबीर ¨सह, बि¨ल्डग इंस्पेक्टर पूजा मान, विक्की सहोता आदि ने भी धरने पर बैठे मुलाजिमों को संबोधित किया और अपने हक की लड़ाई को पूरी ताकत और मजबूती से मांगें पूरी होने तक डटे रहने की अपील की। अवैध बि¨ल्डगों की सिफारिशें करने वालों पर कार्रवाई करके दिखाएं सिद्धू : चंदन

पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने कहा कि सिद्धू द्वारा 93 अवैध बि¨ल्डगों के मामले में निगम के नौ अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया। लेकिन उन मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों, विधायकों और पार्षदों और यहां तक कि यूनियनों के प्रधानों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई, जिनके दबाव और सिफारिशों से वो अवैध बि¨ल्डगें बनाईं गईं। चंदन ने सिद्धू को चुनौती दी कि दम है तो सिफारिश करने वाले सभी लोगों पर कार्रवाई करके दिखाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.