विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में सात संदिग्ध देखे जाने की सूचना से हड़कंप, पुलिस सतर्क

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 27 Jul 2017 08:43 AM (IST)

जालंधर में सात संदिग्‍ध लोगों को देखे जाने से हड़कंप है। पुलिस शहर और आसपास क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही है।

जालंधर में सात संदिग्ध देखे जाने की सूचना से हड़कंप, पुलिस सतर्क
जालंधर में सात संदिग्ध देखे जाने की सूचना से हड़कंप, पुलिस सतर्क

जेएनएन, जालंधर। शहर के इस्लामगंज इलाके में बुधवार शाम को सात संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया है। इसके बाद पुलिस ने शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस अभी तक इसे अफवाह मानकर चल रही है, लेकिन इसके बावजूद जांच जारी है। शहर में पुलिस तलाशी अभियान भी चला रही है। पुलिस के आला अधिकारी भी मामले पर नजर रखे हुए हैं।

किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में इस बारे में फोन की सूचना दी। फोन करने वाले ने बताया कि इस्लामगंज इलाके में सात संंदिग्ध लोग घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई और आला अफसराें को भी इस बारे में सूचना दी गई।

इसके बाद कई थानों की पुलिस जांच में जुट गई है। डीसीपी राजिंदर सिंह का कहना है कि अभी तक की जांच में किसी आतंकवादी गतिविधि की आशंका नहीं है। फिलहाल इसे अफवाह ही माना जा सकता है, लेकिन पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और जांच जारी है।

 मंगलवार रात को गुरदासपुर में हथियारबंद लोगों द्वारा एक स्विफ्ट कार लूटे जाने के बाद पुलिस के आलाधिकारियों की नींद हराम हो गई है। इस बारे में अब तक कुछ पता नहीं चला है। दीनानगर थाने व पठानकोट एयरबेस परिसर में हमला करने वाले आतंकियों ने भी वारदात से पहले कार लूटी थी। दूसरी अोर,  गुरदासपुर के दीनानगर थाने पर आतंकी हमले के वीरवार को दो साल पूरे हो गए हैं।