जालंधर कैंट में स्काई इंडिया फाउंडेशन ने बांटे मास्क व सैनीटाइजर, लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति किया जागरूक
जालंधर के कैंट एरिया में स्काई इंडिया फाउंडेशन ने लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया और साथ ही मास्क व सैनीटाइजर भी बांटे। स्काई इंडिया फाउंडेशन कोविड-19 के चलते पूरे पंजाब में लोगोें को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक कर रही है
जालंधर, जेएनएन। स्काई इंडिया फाउंडेशन ने रविवार को जालंधर के कैंट एरिया में लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया और साथ ही मास्क व सैनीटाइजर भी बांटे। स्काई इंडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष सोनी ने बताया कि उनकी संस्था कोविड-19 के चलते पूरे पंजाब में लोगोें को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक कर रही है और लोगों को भीड़ भाड़ वाले इलाकों से भी दूर रहने के लिए कहा जा रहा है ताकि लोग इस बीमारी से बच सकें।
उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से पूरे पंजाब में जरूरतमंदों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे जा रहे है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि संस्था की ओर से पिछले वर्ष भी मास्क व सैनिटाइजर बांटे गए थे और इसी कड़ी में कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस वर्ष भी मास्क बांटे जा रहे है।
सोनी ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से पिछले वर्ष स्लम इलाकों में जाकर उन्होंने न केवल राशन वितरण किया, बल्कि जरूरी दवाएं व मास्क घर घर जाकर बांटे गए थे। उन्होंने कहा कि सेवा करने के दौर के बीच संक्रमण के डर ने उन्हें कभी भी नहीं सताया। आशीष सोनी ने बताया कि संस्था की ओर से कल जालंधर के दीपनग, संसारपुर व इसके आसपास के इलाकों में मास्क व सैनीटाइजर बांटे जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ अवतार सिंह पंजाब प्रधान व अमिंदर घुम्मन कैशियर पंजाब भी मौजूद थे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें