सतुलज में उफान के कारण फिरोजपुर-जालंधर रूट की छह ट्रेनें दूसरे दिन भी रद Jalandhar News
अहमदाबाद-जम्मूतवी मंगलवार को सिटी रेलवे स्टेश के बजाय जालंधर कैंट स्टेशन से चलाई जाएगी। यह शाम पांच बजे रवाना होगी।
जालंधर, जेएनएन। पंजाब में बाढ़ के कारण गांव उजड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है। जालंधर में सतलुज दरिया के उफान के मद्देनजर फिरोजपुर से जालंधर आने-जाने वाली छह ट्रेनों को दूसरे दिन भी रद कर दिया गया।
जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर पूछताछ केंद्र से ट्रेनों संबंधी जानकारी लेते हुए रेल यात्री।
जो ट्रेनें रद हुई हैं, उनमें जालंधर-फिरोजपुर 54643, जालंधर से फिरोजपुर जाने वाली 74931, फिरोजपुर से जालंधर जाने वाली 74932, फिरोजपुर से जालंधर जाने वाली 74934, फिरोजपुर से जालंधर आने वाली 54644, जालंधर-होशियारपुर 54638, जालंधर-होशियारपुर 54637 शामिल हैं। वहीं, जोधपुर कैंट से जालंधर डीएमयू को केवल लोहियां खास तक ही चलाया गया है और उसे आगे के लिए रद कर दिया गया है। बता दें कि सोमवार को भी फिरोजपुर-जालंधर रूट की छह ट्रेनों को रद कर दिया गया था।
कैंट स्टेशन से चलाई जाएगी अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस
अहमदाबाद-जम्मूतवी मंगलवार को सिटी रेलवे स्टेश के बजाय जालंधर कैंट स्टेशन से चलाई जाएगी। ट्रेन रूट डायवर्ट का अनाउंसमेंट इंक्वायरी स्टाफ की तरफ से लगातार किया जा रहा है। उद्घघोषणा के अनुसार 9224 जम्मूतवी-अहमदाबाद ट्रेन जालंधर कैंट स्टेशन से शाम पांच बजे चलेगी।