Move to Jagran APP

मोगा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कसा शिकंजा, हेरोइन व प्रतिबंधित गोलियों के साथ छह गिरफ्तार

मोगा पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गांव खोसा पांडो के नजदीक गश्त के दौरान हेरोइन व प्रतिबंधित गोलियां समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Thu, 26 May 2022 01:58 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2022 01:58 PM (IST)
मोगा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कसा शिकंजा, हेरोइन व प्रतिबंधित गोलियों के साथ छह गिरफ्तार
मोगा पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

संवाद सहयोगी, मोगा। जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नशीले पदार्थों का कारोबार करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स ड्रग सेल के सहायक थानेदार हरबंस सिंह ने बताया कि उनके द्वारा गांव खोसा पांडो के नजदीक गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल नंबर पीबी 08 डीएम 1579 पर सवार अनमोल गाबा निवासी नजदीक सीआइए स्टाफ घोड मोहल्ला जीरा जिला फिरोजपुर तथा गीता रानी निवासी गली नंबर 2 जुझार नगर मोगा को 10 ग्राम हेरोइन तथा 200 प्रतिबंधित गोलियों समेत गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

थाना बधनी कलां के सहायक थानेदार जगदेव सिंह ने कहा कि उन्होंने गांव रनिया में गश्त करते हुए कुलदीप सिंह उर्फ सोनी तथा शमशेर सिंह उर्फ हुसना निवासी चड़िक रोड गांव रनिया को 200 प्रतिबंधित गोलियों समेत गिरफ्तार किया है। थाना अजीतवाल के सहायक थानेदार बलविंदर सिंह ने कहा कि इलाके के गांव चुहड़चक में गश्त कर रहे थे कि 110 प्रतिबंधित गोलियों समेत गुरपाल सिंह उर्फ गोलू निवासी चुहड़चक को गिरफ्तार किया है। वहीं थाना समालसर के सहायक थानेदार कुलदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने गांव सुखानंद संतुवाला में गश्त के दौरान सवां नौ बोतल अवैध शराब समेत जगदेव सिंह उर्फ बब्बू निवासी सुखानंद संतुवाला को गिरफ्तार किया है। काबू किए गए लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अधीन केस दर्ज किया गया है।

310 प्रतिबंधित गोलियों के साथ तीन गिरफ्तार

मोगा। जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर गश्त के दौरान प्रतिबंधित गोलियों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थाना बाघापुराना के सहायक थानेदार सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव कालेके के नजदीक रजवाहे पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने 200 प्रतिबंधित गोलियों के साथ द¨वदर सिंह व जगदीप सिंह निवासी गांव घोलियां कलां को काबू किया है। वहीं, थाना सिटी साउथ के सहायक थानेदार जसवीर सिंह ने बताया कि वह गांव चड़िक के पास गश्त पर रहे थे। इस दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर 110 प्रतिबंधित गोलियों समेत जस¨वदर सिंह निवासी रामूवाला कलां को काबू किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.