पीडीएवी स्कूल में रजत जयंती पर द रजतम् उत्सव हुआ
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में रजत जयंती समारोह के मौके श्री सुखमणि साहिब का पाठ रखा गया।
जासं, जालंधर : पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में रजत जयंती समारोह के मौके श्री सुखमणि साहिब का पाठ रखा गया। अध्यक्षता प्रिसिपल डा. रश्मि विज ने की। सुनील विज व कैंब्रिज स्कूल नकोदर की प्रिसिपल संध्या दीवान व पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के अध्यापक विशेषतौर पर उपस्थित हुए।
इस दौरान पंजाब व हरियाणा के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की आनलाइन प्रतियोगिताएं हुई। मंच संचालन रेखा शर्मा व अमित सोहल द्वारा किया गया। हंसीबाज प्रतियोगिता में स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल फगवाड़ा ने पहला, डीएवी पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर लुधियाना ने दूसरा, नकलबाज प्रतियोगिता में डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल जगराओं ने पहला, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल लुधियाना ने दूसरा स्थान पाया।
इसी तरह मुर्गा बाज प्रतियोगिता में एमजीएन पब्लिक स्कूल फेज-2 ने पहला, डीएवी पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर लुधियाना ने दूसरा, बीट बाक्सिग में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल लुधियाना ने पहला और एमडी दयानंद माडल स्कूल नकोदर दूसरे स्थान पर रहा।